हेल्थ

Haldi ke Fayde: एक चम्मच हल्दी शरीर में क्या कमाल कर सकती है, आंखें खोल देगा ये पूरा लेख

Haldi ke Fayde in Hindi: भारतीय रसोई का खास मसाला है हल्दी। ये खाने की रंगत बढ़ाता है तो ब्यूटी ट्रीटमेंट में इसका उपयोग भरपूर किया जाता है। हालांकि इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। यहां जानें हल्दी को नियमित तौर पर भोजन में शामिल करने से क्या फायदे मिलते हैं और हल्दी हमें क्यों खानी चाहिए।

Image

Haldi ke Fayde

Haldi ke Fayde in Hindi: इंडियन फूड में वैराइटी कितनी भी हो, हर कुजीन में हल्दी का खूब प्रयोग होता है। विश्व भर में हल्दी की सप्लाई में भारत की भागीदारी करीब 78 प्रतिशत की है। आयुर्वेद में हल्दी को स्वर्ण समान माना गया है। माना जाता है कि हल्दी खाने से लिवर ठीक रहता है, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और गठिया रोग में भी ये फायदा पहुंचाता है। अगर आप अपने खाने में रोजाना एक टेबलस्पून हल्दी शामिल करते हैं, तो आपके शरीर में ये कमाल के बदलाव हो सकते हैं।

Haldi Benefits List in Hindi

1 कैंसर का खतरा

हल्दी के फायदे

हल्दी के फायदे

कई क्लीनिकल रिसर्च इस बात को साबित करती हैं हल्दी के कंपाउंड में कैंसर को रोकने के गुण होते हैं। दरअसल ये एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। कर्कुमिन को ट्यूमर की रोकथाम करने वाला भी माना जाता है।

2 इम्यून सिस्टम मजबूत करे

इम्यूनिटी के लिए खाएं हल्दी

इम्यूनिटी के लिए खाएं हल्दी

अगर आप हल्दी, अदरक और काली मिर्च की चाय या काढ़ा नियमित पीते हैं जो बार बार होने वाले सर्दी जुकाम आदि से मुक्ति पा सकते हैं। दरअसल ये स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

3 वजन घटाने में मददगार

हल्दी खाने से घटेगा वजन

हल्दी खाने से घटेगा वजन

2015 में हुई एक यूरोपियन स्टडी में हल्दी के कंपाउंड कर्कुमिन को बॉडी वेट लूज करने वाला साबित किया गया है। इसके मुताबिक, अगर डाइट के साथ इस कंपाउंड का नियमित सेवन किया जाए तो यह वेट लॉस की स्पीड बढ़ाता है।

4 पेट साफ करने में हेल्प

हल्दी रखे पेट को साफ

हल्दी रखे पेट को साफ

हल्दी के सेवन से गॉल ब्लैडर में बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और शरीर की पाचन क्षमता दुरुस्त होती है। हल्दी खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ब्लोटिंग के लक्षण कम होते हैं।

5 कार्डियो वैस्कुलर फायदे

दिल के लिए जरूरी हल्दी

दिल के लिए जरूरी हल्दी

कई रिसर्च में ये साबित हुआ है कि हल्दी खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। दरअसल ये एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी है। अपने इन गुणों की वजह से ये खून को पतला बनाए रखती है और इसके फ्लो को प्रभावित नहीं करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर सेपरामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article