Gut-Brain Connection : आपने अक्सर सुना होगा या खुद महसूस किया होगा कि 'टेंशन हुई तो पेट दर्द', 'घबराहट में भूख गायब', 'खुश हैं तो खाना भी स्वादिष्ट लगा' ये बातें सिर्फ कहानियां नहीं, बल्कि शरीर से जुड़ा एक गहरा विज्ञान है। हमारे पेट और दिमाग के बीच एक गहरा रिश्ता है, जिसे Gut–Brain Connection कहा जाता है। यह रिश्ता हमारी भावनाओं, मानसिक तनाव, मूड और संपूर्ण हेल्थ पर बड़ा असर डालता है। आज हम आपको पेट और मेंटल हेल्थ का संबंध विस्तार से समझाएंगे।
क्या है Gut–Brain Connection?
हमारा पेट सिर्फ पाचन का काम नहीं करता बल्कि यहां मौजूद लाखों ‘नर्व्स’ की दिमाग से लगातार बातचीत होती है। इस शारीरिक संवाद को Gut–Brain Axis कहा जाता है। इसका साफ अर्थ है कि जो कुछ भी हमारे दिमाग में चल रहा है, उसका असर पेट पर पड़ता है और जो कुछ भी पेट में हो, वह दिमाग की स्थिति बदल सकता है।
खराब पेट से खराब मेंटल हेल्थ
जब पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने लगता है, तो शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। यह सीधे हमारे दिमाग पर असर डालता है। इसलिए हमारे पाचन से जुडी समस्याएं होने पर हमारा मूड भी खराब होने लगता है। पेट की सेहत बिगड़ने पर चिंता, मूड स्विंग, तनाव और थकान जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। कई बार लंबे समय तक खराब पाचन आपको डिप्रेशन तक ले जाता है।
गट और मेंटल सुधारने के उपाय
- फाइबर युक्त डाइट लें जिसमें दलिया, दालें, हरी सब्जियां, फल आदि शामिल हों।
- दही और प्रोबायोटिक फूड्स आपके पेट के माइक्रोबायोम को मजबूत करते हैं, इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें।
- रोजाना कम से कम 15–20 मिनट की वॉक तनाव कम और पाचन तेज करने में मदद करती है।
- रोज कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं ये शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालते हैं।
- जंक फूड का सेवन कम करें, ये आपके हेल्दी gut bacteria को नुकसान पहुंचाते हैं।
- रोजाना ध्यान और योग करें इससे दिमाग शांत होता है, पेट के सिग्नल भी स्थिर रहते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
