देश

सुप्रिया सुले ने मोहन भागवत को क्यों कहा धन्यवाद? झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर क्लियर किया स्टैंड

Student Protest: एनसीपी (शरद चंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के Gen Z रुख को लेकर मोहन भागवत का आभार जताया और कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।

Image

एनसीपी (शरद चंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले

Photo : ANI

Student Protest: एनसीपी (शरद चंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को धन्यवाद कहा। दरअसल, आरएसएस प्रमुख ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि जेन जी एंटी नेशनल नहीं है, बल्कि वह तो हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार हैं।

छात्रों के मुद्दे पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, वह देश में कहीं नहीं होना चाहिए। हमारे बच्चे पढ़ना चाहते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रिया सुले ने कहा, ''जंतर-मंतर पर जो हुआ, वो देश में कहीं भी नहीं होना चाहिए। हमारे बच्चे पढ़ना चाहते हैं और उनके साथ ऐसा हो रहा है। मैंने पढ़ा है कि झारखंड के मंत्रियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।''

उन्होंने आगे आरएसएस के Gen Z रुख को लेकर मोहन भागवत का आभार जताया। उन्होंने कहा, ''मैं मोहन भागवत को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ईमारदार है।''

सुप्रिया सुले उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सीजेपी के बैनर तले जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र आंदोलन का समर्थन किया था। शरद पवार भी जंतर-मंतर पहुंचे थे और उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल को समाप्त करने की अपील की थी। इसके बाद, सुप्रिया सुले ने संसद के मानसून सत्र में छात्रों का मुद्दा भी उठाया था। हालांकि, बाद में सरकार ने छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लिया और जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन समाप्त हो गया।

उद्धव के समर्थन में उतरीं सुप्रिया

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न उद्धव ठाकरे का ही है। सुले ने कहा, ''पार्टी की स्थापना किसने की थी? बालासाहेब ठाकरे ने। उन्होंने उद्धव जी को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। यह सब इस तरह नहीं चल सकता। देश केवल संविधान के अनुसार चलेगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!