हेल्थ

इस फूल का पानी पीने से दूर होता है स्ट्रेस, हाजमा दुरुस्त करने के लिए भी ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Gulab Jal Benefits (गुलाब जल के फायदे): गुलाब के फूल न केवल खुशबू के लिए बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। यहां देखें गुलाब जल के फायदे क्या हैं, पेट के लिए गुलाब जल के उपयोग, क्या गुलाब जल पी सकते हैं और गुलाब जल घर पर तैसे बनाएं।

Image

Gulab jal benefits for skin rosewater ke fayde gulab jal peene ke fayde digestion stress how to refresh mood

Gulab Jal Benefits for Health (गुलाब जल के फायदे): गुलाब के फूल की महक किसे अच्छी नहीं लगती है, इसी महक के कारण गुलाब के परफ्यूम तो साबुन आदि बनाएं जाते हैं। हालांकि न केवल इसकी महक बल्कि इसका सेवन करने से होने वाले लाभ भी कुछ कम नहीं हैं। गुलाब की पत्तियों से लेकर इसका पानी तक सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। यहां देखें गुलाब जल के फायदे क्या हैं, गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे करें, क्या गुलाब जल को पी सकते हैं वहीं गुलाब जल कैसे बनाएं।

Gulab Jal ke fayde, Rosewater benefits in Hindi

आंखों के लिए अच्छा

आंखों के लिए गुलाब जल बहुत ही अच्छा माना जाता है, इसको आंख में ड़ालने से आंखों को ठंडक मिलती है। और अगर आपको किसी प्रकार की कोई जलन या लालपन या दर्द हो रहा है तो भी आंख में गुलाब जल के बूंद ड़ालकर आपकी सारी समस्या छूमंतर हो सकती है।

त्वचा के लिए रामबाण

स्किन के लिए तो गुलाब जल को सबसे बेस्ट माना ही जाता है। त्वचा पर किसी तरह की इरिटेशन, जलन, दाग, धब्बे, रैशेज आदि में गुलाब जल लगा लेने से त्वचा को राहत मिलती है और दर्द आदि की भी छुट्टी हो जाती है। वहीं इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। स्किन हाइड्रेशन के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल बेस्ट है, खासतौर से सर्दियों में इसका उपयोग जरूर करें।

पेट के लिए अच्छा

अपच, कब्ज, दर्द और पेट में मरोड़ आने की स्थिति में भी गुलाब जल पी लेना बहुत अच्छा माना जाता है। गुलाब जल स्वाद में भी काफी अच्छा होता है, आप इसको पानी जैसे या स्मूदी, आईस्ड फॉफी या चाय जैसे भी पी सकते हैं। इसको पीने से आपका पेट बेशक ही एकदम दुरुस्त हो जाएगा।

एंटी एजिंग

एंटी एजिंग ड्रिंक के तौर पर भी गुलाब जल का सेवन करना असरदार हो सकता है। इसको पीने से शरीर में सूजन या जलन आदि की दिक्कत हो तो वो भी एकदम ठीक हो सकती है।

तनाव दूर करता है

गुलाब जल का सेवन मन शांत करता है, और तनाव की स्थिती भी दूर कर देता है। अगर आपको मूड स्विंग्स की दिक्कत है या अत्यधिक तनाव, डिप्रेशन, एंग्जाइटी के लिए कोई घरेलू नुस्खा तलाश रहे हैं, तो ऐसे में गुलाब जल पीना अच्छा हो सकता है।

आप घर पर आसानी से गुलाब की पत्तियों को उबालकर बढ़िया सा गुलाब जल बना सकते हैं। इसे फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है, जो जरूरत पड़ने आपको एकदम फ्रेश असर दिखाएगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article