हेल्थ

सिरप बेचने पर सरकार की सख्ती, दवा बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, खत्म की पुरानी छूट

बाजार में मिलने वाले सिरप को लेकर सरकार ने सख्ती शुरु कर दी है। दवा बिक्री से पुराने नियमों में बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं सरकार ने कौन सा कदम उठाया है और इससे आपके ऊपर क्या असर होगा?

Image

सिरप बेचने पर सरकार की सख्ती

Syrup Sale Rules 2026: अभी तक बाजार में आसानी से सिरप उपलब्ध हो जाते थे। जिसके लिए सरकार ने अभी कुछ जरूरी कदम उठाए हैं। दवाओं की सुरक्षित बिक्री और उनके दुरुपयोग पर रोक लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए एक ऐसा बदलाव किया है, जिसका असर दवा विक्रेताओं से लेकर आम उपभोक्ताओं तक पर पड़ सकता है। नए नियमों के तहत अब सिरप की बिक्री से जुड़ी एक पुरानी छूट समाप्त कर दी गई है, जिससे इन दवाओं की बिक्री पहले की तुलना में अधिक निगरानी और नियमन के दायरे में आ जाएगी। आइए जानते हैं इन नए नियम (Drug Sale Regulations) के तरह आपके लिए कैसा बदलाव होगा।

किस नियम में किया गया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी Drugs (Fifth Amendment) Rules, 2026 के अनुसार शेड्यूल-K में शामिल 'Syrups' शब्द को हटा दिया गया है। यह बदलाव देखने में छोटा लग सकता है, लेकिन दवा कारोबार और नियामक व्यवस्था के लिहाज से इसका महत्व काफी बड़ा माना जा रहा है। आइए जानते हैं क्या था पुराना नियम?

क्या था पुराना नियम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत शेड्यूल-K में कुछ दवाओं और विक्रेताओं को विशेष छूट प्रदान की गई थी। इसी श्रेणी में सिरप भी शामिल थे। इस व्यवस्था के कारण कुछ प्रकार के विक्रेता सिरप बेचने के लिए अपेक्षाकृत कम नियमों और प्रक्रियाओं के अधीन थे। हालांकि अब सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया है। इसका मतलब यह है कि सिरप की बिक्री पर पहले की तुलना में अधिक नियंत्रण रहेगा और विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला

एक्सपर्ट्स की मानें तो हाल के वर्षों में कुछ प्रकार की दवाओं और सिरप के गलत इस्तेमाल की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने दिसंबर 2025 में इस संशोधन का मसौदा सार्वजनिक किया था और विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। इस दौरान प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों के विचार-विमर्श के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव का फैसला लिया। इसका मुख्य उद्देश्य दवाओं की बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

दवा विक्रेताओं पर कैसा असर होगा

सिरप से जुड़े नए नियम लागू होने के बाद सिरप बेचने वाले दुकानदारों और विक्रेताओं को पहले से अधिक सावधानी बरतनी होगी। उन्हें दवा बिक्री से संबंधित सभी नियामक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना होगा। लाइसेंस, रिकॉर्ड और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर निगरानी भी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बाजार में दवाओं की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और दवा वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित बनेगी।

सिरप बेचने के लिए नया नियम

सिरप बेचने के लिए नया नियम

आम लोगों के लिए क्या है बदलाव?

उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव मुख्य रूप से सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सिरप की बिक्री पर निगरानी बढ़ने से दवाओं के गलत इस्तेमाल और बिना उचित नियंत्रण के बिक्री की संभावनाएं कम होंगी। इसके अलावा यह कदम दवाओं की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया को अधिक भरोसेमंद बनाने में भी मदद कर सकता है। हालांकि सामान्य मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया अधिक नियमानुसार हो सकती है।

हेल्थ सुरक्षा में अहम कदम

दवा क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों और दुरुपयोग की आशंकाओं के बीच सरकार का यह निर्णय नियामक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं की बिक्री पर बेहतर निगरानी न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करेगी। आने वाले समय में यह बदलाव दवा बाजार में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article