हेल्थ

Foods to gain weight: वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, कुछ दिनों में ही दिखेगा असर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 04:47 PM IST

Foods to gain weight quickly: आजकल कई लोग कम वजन होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान है। ऐसे में व्यक्ति कई बार कुछ सप्लीमेंट्स की मदद से वजन बढ़ाने की कोशिश करते जो की एक अच्छा उपाय नहीं है। लोगों को स्वस्थ खाने की चीजों से वजन बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

Image

ये खाद्य पदार्थ वजन बढ़ाने में होंगे फायदेमंद

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वजन बढ़ाने के लिए लोग हानिकारक सप्लीमेंट्स को यूज करते हैं।
  • आलू, चावल जैसे कई खाद्य पदार्थों से भी यह संभव है।
  • कम वजन होने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

Foods to gain weight: वजन बढ़ाना आजकल कई लोगों की समस्या बन गई है। ऐसे लोग एक बड़ी संख्या में मौजूद हैं जो बस किसी भी तरह मोटा होना चाहते हैं। जो चाहते हैं कि उनका पतला शरीर भी हट्टा कट्टा नजर आए। उनकी समस्या सिर्फ अच्छा ना दिखना ही नहीं है बल्कि पतला होने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कम कैलोरी खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है। जिस कारण से प्रतिरोधी क्षमता भी कम हो जाती है।

हालांकि, ऐसे कई स्वस्थ खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से आप लगातार वजन बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सही का सेवन करना भी काफी जरूरी है। कृपया ध्यान दें कि यहां उन खाने की चीजों की लिस्ट दी गई है जिनका सेवन आप स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने के लिए कर सकते हैं-

Foods to help you gain weight: वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ

होममेड स्मूदी: होममेड स्मूदी में प्रति गिलास लगभग 500-600 कैलोरी होती है और यह अत्यधिक पौष्टिक भी होती है। इसके साथ ही यह स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने का एक आसान तरीका है। केला, नट्स, बेरी, सेब और एवोकाडो से बनी स्मूदी कुछ किलो वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक कैलोरी और पोषण देती है।

चावल: हमारे आसपास सफेद चावल आसानी से उपलब्ध है और दुनिया भर में मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है। सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट के साथ चावल भी वजन बढ़ाने का एक आसान स्रोत है। एक कप चावल आसानी से एक भोजन में कार्बोहाइड्रेट के साथ 200-300 कैलोरी तक शामिल कर सकता है। आप इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए के लिए मक्खन, ग्रेवी, पनीर और तले हुए अंडे जैसे कई अन्य खाने की चीजों के साथ खा सकते हैं।

मेवा (ड्राई फ्रूट्स): मेवे स्वस्थ, स्वादिष्ट और कैलोरी से भरपूर खाने स्नैक्स हैं। जिनका सेवन आप वजन बढ़ाने के लिए दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। मुट्ठी भर कच्चे बादाम में लगभग 200 कैलोरी और ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर होता है। आप स्वाद के लिए दही, शेक जैसे अन्य खाद्य पदार्थों में भी मेवे मिला सकते हैं।

रेड मीट: रेड मीट, मांसपेशियों के निर्माण व मोटा होने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। लगभग 150 ग्राम रेड मीट में 400 से अधिक कैलोरी होती है।

आलू: आलू और अन्य स्टार्च वजन बढ़ाने बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। आलू में मौजूद कार्ब्स और कैलोरी वजन बढ़ाने मे आपकी मदद करते हैं। आलू फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो आंत के बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद कर सकता है।

वसायुक्त मछली (Fatty fish): सैल्मन जैसी विभिन्न प्रकार की वसायुक्त मछली एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरी होती हैं जो स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए काफी जरूरी होती हैं। वसायुक्त मछली का 170 ग्राम लगभग 300 कैलोरी प्रदान कर सकता है। फैटी फिश इम्यून सिस्टम को मजबूत और स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।

डिसक्लेमर: लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्यों के लिए हैं और इसे प्रोफेशनल चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article