लाइफस्टाइल

इन टिप्स को करें फॉलो, 7 दिन में नेचुरली हो जाएगा वजन कम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2022, 11:03 AM IST

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज, डाइट और जीवनशैली मुख्य कारक होते हैं। इनमें सुधार किए बिना आप अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते, साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आमतौर पर एक दो दिन में ही वजन नहीं घट जाता है।

Image

नेचुरली वजन घटाने के टिप्स

Photo : BCCL

अक्सर बढ़ता वजन सभी को बहुत परेशान करता है। क्योंकि वजन बढ़ाना जितना आसान है, वजन घटाना उतना ही मुश्किल। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज, डाइट और जीवनशैली मुख्य कारक होते हैं। इनमें सुधार किए बिना आप अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते, साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि आमतौर पर एक दो दिन में ही वजन नहीं घट जाता है। ऐसा करने के लिए हालांकि कुछ टिप्स की सहायता जरूर ली जा सकती है जिससे कम समय में नेचुरली वजन घटाने का प्रयास किया जा सकता है। तो अगर आप भी कम समय में या कहें कि हफ्ते भर में वजन कम करना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं –

धीरे धीरे तथा स्वाद लेकर खाएं

जब भी आप बिना चबाए, जल्दी जल्दी में खाना खाते हैं। उस खाने को पचाने में दिक्कत होती है जो आपकी आंतों में, पेट में चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। साथ ही बिना चबाए खाने में अक्सर आप ओवरईटिंग कर सकते हैं। और वहीं जब आप खाने का स्वाद लेकर धीरे धीरे खाते हैं, आपका शरीर दिमाग को समय रहते पेट भरा होने के संकेत दे देता है। तथा इसके लिए जिम्मेदार हार्मोन आपको कम मात्रा में कैलोरी लेने में मदद करते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी होता है, आपको अपने आहार में से कैलोरी कट करना। ऐसा तब हो सकता है जब आप दिन भर में कम बारी खाएं, तो अपने आप ही आपके शरीर में कैलोरीज नहीं जाएंगी। इंटरमिटेंट फास्टिंग में आपको लगभग 12 से 16 घंटे तक कुछ नहीं खाना होता है, तथा बाकि टाइम में थोड़ा थोड़ा और पौष्टिक आहार लेना होता है। इस तरह की डाइट में खाने से ज्यादा आपको हेल्दी पेय पदार्थ जैसे ग्रीन टी, नींबू पानी, गर्म पानी का सेवन अधिक करना है।

पानी पीते रहें

दिनभर में बार बार पानी पीते रहने का वेट लॉस पर बहुत असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी पीने से आपको पेट भर हुआ महसूस होगा, जिस कारण आप खाना कम खाएंगे।

हिस्सों में खाएं

वजन कम करने के लिए खाने की मनाही नहीं होती है। क्योंकि शरीर को दिन भर काम करने के लिए कई तरह के पोषण चाहिए होते हैं, जो खाने से ही मिलते हैं। मगर एक ही बार में बहुत सारा खा लेना गलत है, इसलिए कोशिश करें कि आप छोटे छोटे हिस्सों में खाना खा रहे हैं।

बाहर का न खाएं

बाहर का जंक फूड खाना वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए अगर आपको वेट लॉस करना है तो यह समझना होगा कि बाहर का तला हुआ, जंक फूड, एडेड शुगर वाले पदार्थ न खाएं न ही पीएं।

चलते फिरते रहें

अगर आपको जल्दी वजन कम करना है, तो ऐसा हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से नहीं होगा। आपको दिन भर में इधर उधर घूमते फिरते रहना होगा। जब आप नियमित रूप से किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी जैसे जिम, साइकिलिंग, दौड, पैदल चलना, तैरना आदि जैसी चीजें करते रहेंगे। तभी आपके शरीर से फैट की परत हटेगी।

अच्छी नींद ले

जीवनशैली, नींद, तनाव का सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है। इसलिए अगर आप शरीर में वजन घटाने जैसा बदलाव करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि इन चीजों के सकारात्मक नियंत्रण पर भी ध्यान दें। रोजाना 8 घंटे की तनावमुक्त नींद वेट लॉस के सफर में लाभदायक होती है।

इन आदतों को छोड़ दें

खाना खाने के भी कई नियम होते हैं, जिनका पालन हम आमतौर पर नहीं करते हैं। लेकिन अगर आपको अपनी हेल्थ या वजन पर ध्यान देना है उसे नियंत्रित करना है। तो जरूरी है कि आप इन ईटिंग हैबिट्स को अलविदा कह दें। जल्दी खाना, मील स्किप करना, मीठा खाना, बिना भूख के खाना, खड़े खड़े खाना आदि कुछ ऐसी बुरी आदतें हैं। जो आपके जल्द से जल्द वजन कम करने में बाधक बन सकती हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article