दूसरी लड़कियों के चक्कर में इन 7 एक्टर्स ने पार्टनर को दिया धोखा, बाहर चलाए खूब चक्कर

TV Stars Accused Of Cheating With Partner: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया है। आज हम आपको ऐसे ही 7 एक्टर्स के नाम बताते हैं।

Authored by: KavitaUpdated Nov 23 2026, 12:27 IST
इन एक्टर्स ने पार्टनर को दिया धोखाImage Credit : Instagram01 / 08

इन एक्टर्स ने पार्टनर को दिया धोखा

TV Stars Accused Of Cheating With Partner: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में प्यार और धोखे पर बहुत सारी कहानियां सुनी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन पर अपने ही पार्टनर को चीट करने का आरोप लगा है। कई ऐसी एक्ट्रेसेस सामने आई हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद खुलकर अपने पार्टनर पर चीट करने का आरोप लगाया है। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जो बाहर चक्कर चलाते हुए अपने पार्टनर को धोखा दे चुके हैं।

मुनव्वर फारूकीImage Credit : Instagram02 / 08

मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस में मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ पर काफी खुलासे हुए थे। मुनव्वर पर आयशा खान ने धोखा देने का आरोप लगाया था। आयशा ने दावा किया था कि गर्लफ्रेंड नाजिला संग रिश्ते में होने के बाद भी उनके टच में थे। उन्होंने अपनी पत्नी को भी धोखा दिया था।

करण मेहराImage Credit : Instagram03 / 08

करण मेहरा

करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। निशा ने दावा किया था कि करण का उनकी को-एक्ट्रेस संग अफेयर रहा है। हालांकि, करण ने भी अपनी पत्नी पर अफेयर का आरोप लगाया था।

अंकित गेराImage Credit : Instagram04 / 08

अंकित गेरा

अंकित गेरा ने एक ही साथ दो एक्ट्रेसेस को डेट किया था। दावा किया जाता है कि अंकित एक समय पर अदा खान और अपनी को-स्टार रूपल त्यागी संग रिश्ते में थे। वह दोनों के साथ टू-टाइमिंग कर रहे थे।

करण कुंद्रा​Image Credit : Instagram05 / 08

करण कुंद्रा​

इस लिस्ट में करण कुंद्रा का नाम भी शामिल है। इन दिनों करण तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते में हैं, लेकिन कृतिका कामरा ने करण पर चीट करने का आरोप लगाया था, जिस वजह से ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रोहित चंदेल​Image Credit : Instagram06 / 08

रोहित चंदेल​

टीवी एक्टर रोहित चंदेल फरनाज शेट्टी संग रिश्ते में थे, लेकिन साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद फरनाज ने एक इंटरव्यू दिया था और खुलासा किया था कि रोहित ने उन्हें चीट किया है। फरनाज ने दावा किया था कि उन्होंने रोहित को किसी और लड़की के साथ पकड़ा था, जिसके चलते ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।

अविनाश मिश्रा​Image Credit : Instagram07 / 08

अविनाश मिश्रा​

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल थे, लेकिन अब अविनाश पर ईशा को चीट करने का आरोप लगा है। ईशा की मां ने दावा किया है कि अविनाश ने उनकी बेटी को धोखा दिया है। इसके अलावा, ईशा के भाई ने भी चैट लीक की है, जिसमें अविनाश अपनी गलती मान रहे हैं।

एजाज खान08 / 08

एजाज खान

एजाज खान और अनिता हस्सनंदनी ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। दोनों इंडस्ट्री के स्टार कपल थे, लेकिन अनिता हस्सनंदनी ने एजाज पर चीट करने का आरोप लगाया था। एक चैट शो में एजाज ने भी अपनी गलत ी को माना था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!