Home Remedies For Pyorrhea: पायरिया (Pyorrhea) दांतों (Teeth) और मसूड़ों (Gums) में होने वाली एक गंभीर समस्या है। आज के समय में काफी लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। पायरिया में मुंह से दुर्गंध आने के साथ ही मसूड़ों से खून आना और दांतों का हिलना शुरू हो जाता है। साथ ही पायरिया में दांत दर्द भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा पायरिया में दांतों का रंग भी सफेद से बदलकर पीला होने लगता है। अगर समय पर देखभाल की जाए तो पायरिया की इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। आज इसी को लेकर हम आपको पायरिया के घरेलू उपाय (Home Remedies For Pyorrhea) बताने जा रहे हैं।
पायरिया के घरेलू उपाय (Home Remedies For Pyorrhea)
नींबू का रस
पायरिया के लिए नींबू के रस को रामबाण माना जाता है। आपको मसूड़ों पर नींबू के रस को रगड़ना है, इससेमसूड़ों में खून आना और दर्द होना बंद हो जाता है।
नीम के पत्तियों का रस
पायरिया की समस्या से लड़ने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सबसे पहले नीम के पत्तियों का रस निकालना होगा और फिर रस को मसूड़ों के चारों तरफ 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखना होगा।
अमरूद
कच्चे अमरूद को नमक के साथ खाने से पायरिया की समस्या दूर होती है। साथ ही अमरूद के पत्तों को चबाने से भी मसूड़ों में सूजन और दर्द में काफी राहत मिलती है।
सरसों का तेल
पायरिया में सरसों का तेल काफी कारगर होता है। आपको सरसों के तेल की कुछ बूंदों में नमक मिलाकर उसे हल्के हाथों से मसूड़ों पर मसाज करना होगा। ऐसा करने से पायरिया और मसूड़ों की सूजन या दर्द में राहत मिलती है।
