हेल्थ

कब्ज ने किया है पेट का बुरा हाल तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, एकदम साफ होगी महीनों से जाम आंत

Effective Home Remedies For Constipation : कब्ज हमारे पेट और पूरे दिन का बुरा हाल कर देती है। वहीं यदि सुबह पेट खुलकर साफ हो जाए तो आपका दिन अच्छा बीतता है। यदि आप कब्ज से पीड़ित है, तो आज हम आपको इसके लिए कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

home remedies for constipation

Effective Home Remedies For Constipation : खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कमियों के कारण कब्ज आज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिससे पीड़ित लोग अक्सर पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं में फंस जाते हैं। यदि आपका पेट भी सुबह खुलकर साफ नहीं होता है, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। जो आपके पेट को साफ करने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। लंबे समय तक कब्ज रहने से पेट दर्द, गैस, सिरदर्द और कई पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से इसे ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

फाइबर युक्त फूड्स

कब्ज से राहत पाने के लिए आपके खाने में फाइबर का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हरी सब्जियां, सलाद, फल जैसे सेब, अमरूद, पपीता, संतरा और साबुत अनाज आदि को डाइट में शामिल करें। ये आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

त्रिफला पाउडर

त्रिफला आयुर्वेदिक औषधि है, जो कब्ज से निजात दिलाने के लिए रामबाण मानी जाती है। यदि आप कब्ज से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला पाउडर लेना चाहिए। इससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।

एलोवेरा जूस

स्किन की समस्याओं के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल खूब किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जूस का सेवन रोजाना करने से आपको कब्ज से भी निजात मिलती है। एलोवेरा जूस के रेचक गुण आपकी आंतों की गति को बेहतर बनाते हैं, जिससे मल त्याग आसान होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article