हेल्थ

पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे, सुबह उठते ही पेट खुलकर होगा साफ

Effective Ayurvedic Remedy for Constipation In Hindi : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज कब्ज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिससे निजात पाने के लिए आप हमारे बताए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले कुछ कारगर आयुर्वेदिक नुस्खे...

Image

Ayurvedic Remedy for Constipation

Effective Ayurvedic Remedy for Constipation In Hindi : अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का सेवन, पानी की कमी और लगातार बढ़ता तनाव कब्ज के मुख्य कारण हैं। कब्ज से पीड़ित व्यक्ति का पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता, जिससे शरीर में भारीपन, गैस, सिरदर्द और आलस्य महसूस हो सकता है। कब्ज आजकल आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। लेकिन आज हम आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते कुछ ऐसे उपाय जो आपको कब्ज से जल्द निजात दिला सकते हैं।

कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज - Ayurvedic Remedy for Constipation In Hindi

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण कब्ज से छुटकारे का सबसे कारगर उपायों में से एक है। हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना ये चूर्ण आपको कब्ज से जल्द छुटकारा दिलाता है। इसका सेवन आपको रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए। ये कब्ज को छुटकारा दिलाने के साथ आपके पाचन को भी मजबूत करता है।

इसबगोल

फाइबर से भरपूर इसबगोल का सेवन आपको कब्ज से जल्द छुटकारा दिला सकता है। इसका सेवन आपको गुनगुने पानी या दूध के साथ करना चाहिए। रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से आंतों में नमी बनी रहती है। इससे मल त्याग काफी आसान हो जाता है।

दूध और घी

आयुर्वेद में घी को रेचक कहा गया है। इसका इस्तेमाल कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में भी किया जा सकता है। रात में सोने से पहले दूध में 1 चम्मच घी मिक्स करके पीना आपकी आंतों में चिकनाहट को बढ़ाता है। ये कब्ज का नुस्खा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सुरक्षित है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article