एजुकेशन

Delhi में GRAP-3 हटने के बाद स्कूलों में फिर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, सभी कक्षाएं फिजिकल मोड में चलेंगी

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटाने का असर अब स्कूलों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सामान्य रूप से खोलने का निर्देश दिया है।

Image

Delhi में GRAP-3 हटने के बाद स्कूलों में फिर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटाने का असर अब स्कूलों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सामान्य रूप से खोलने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी कक्षाएं अब ऑनलाइन या हाइब्रिड के बजाय स्कूलों में ऑफलाइन यानी फिजिकल मोड में संचालित होंगी। यह आदेश दिल्ली सरकार, NDMC, MCD और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा।

स्कूल प्रमुखों को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, कि कल शाम से दिल्ली एनसीआर में GRAP-3 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी गई हैं। मौसम विभाग (IMD) और IITM के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। अभी फिलहाल Grap-1 और GRAP-2 के तहत सभी पाबंदियां जारी रहेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AQI क्या है?

GRAP-1 और GRAP-2 के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। NCR में धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। छूट प्राप्त परियोजनाओं को छोड़कर आउटडोर निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

दिल्ली और आसपास के जिलों में सरकारी और निजी कार्यालयों में अधिकतम 50% कर्मचारियों की फिजिकल उपस्थिति का आदेश 20 नवंबर तक लागू रहेगा। जिन निर्माण स्थलों को नियमों के उल्लंघन के कारण बंद कराया गया है, वे CAQM की विशेष अनुमति के बिना दोबारा काम शुरू नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा नागरिकों से GRAP-1 और GRAP-2 के तहत जारी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। CAQM लगातार प्रदूषण की स्थिति और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखेगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article