बीते 2 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम धर्म में रमजान के पाक महीने को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस पूरे महीने रोजेदार सुबह से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए पिए रहते हैं। वहीं जब गर्मियां भी शुरु होने को हैं तो ऐसे में बिना पानी के रह पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप खुद को दिनभर हाइड्रेटेड और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेहरी के दौरान खाना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
नींबू पानी
रोजे के दौरान सबसे मुश्किल होता है खुद को हाइड्रेट बनाए रखना। क्योंकि आप बिना खाए तो कई घंटों तक आसानी तक रह लेते हैं, लेकिन बिना पानी के कुछ घंटे भी काफी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में यदि आप रोजा शुरू करने से पहले सेहरी में 1 गिलास नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड बना रहेगा। इसके साथ ही आप इस नींबू पानी में 1 चुटकी पिंक सॉल्ट डालना न भूलें।
ड्राई फ्रूट
हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर ड्राई फ्रूट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यदि आप रोजे का दौरान सेहरी के समय अपनी डाइट में 3-4 तरह के ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसमें आप काजू, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं।
खट्टे फल
यदि आप रोजे के दौरान खुद को दिन भर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खट्टे फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। संतरा, नींबू, आंवला और अंगूर जैसे फलों को सेहरी के दौरान डाइट में शामिल करने से आप दिन भर एक्टिव बने रहते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-सी की मात्रा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट रखती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
