हेल्थ

सर्दियों में भी बिना रुके रफ्तार में घटेगा वजन, बस साल खत्म होने से पहले फॉलो करें ये काम

Year End Weight Loss Tips : साल के आखिरी माह को जश्न मनाने और छुट्टियां बिताने का मान लिया है, तो आपकी सेहत का ख्याल कौन रखेगा। जी हां आज हम आपको साल के अंत में फॉलो करने वाले कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकते हैं।

Image

वेट लॉस के कारगर उपाय

Year End Weight Loss Tips : साल का आखिरी समय जश्न मनाने, छुट्टियां बिताने और स्वादिष्ट खाने का होता है। यही कारण है कि ऐसे में वजन बढ़ना आम बात है। लेकिन अगर थोड़ी समझदारी दिखाई जाए और कुछ आसान आदतों को अपनाया जाए तो साल खत्म होने से पहले भी वजन कम किया जा सकता है। जी हां यदि आप वेट लॉस जर्नी शुरु कर रहे है, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। इस तरह आपके नए साल की शुरुआत हेल्दी तरीके से की जा सकती है। आज हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देंगे जो आपको प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से वजन घटाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

ओवरईटिंग न करें

साल के अंत में भारत में मौसम ठंडा होने से लोग अक्सर ज्यादा खाने लगते हैं। जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको ओवरईटिंग करने से बचना चाहिए। जिसके लिए आपको आत्म-अनुशासन को फॉलो करते हुए खाने की मात्रा का ख्याल रखना चाहिए। ये वेट लॉस की तरफ एक अहम कदम साबित होगा।

30 मिनट का व्यायाम करें

साल के अंत में सर्दियां आने से लोग अक्सर एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर दिखाई देता है। लेकिन वेट लॉस के लिए कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करना बेहद जरूरी होता है। जिसमें आप जॉगिंग, योगा, डांस और अन्य एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन को कम करते हैं।

डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें

सर्दियों में शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ने लगती है, जो आपके वेट लॉस प्रोसेस को धीमा कर सकता है। ऐसे में आप गुनगुना पानी, दालचीनी ड्रिंक, मेथी-जीरा पानी, अदरक की चाय जैसे डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। ये सभी ड्रिंक्स आपके पाचन को बेहतर बनाकर आपके फैट बर्निंग प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article