हेल्थ

National Naturopathy Day : प्रदूषण की मार से बचाएंगे ये नेचुरोपैथी के असरदार उपाय

National Naturopathy Day 2025 : आज तेजी से बदलते समय के साथ प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिससे जूझते हुए हमारे शरीर पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। लेकिन आज राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस (18 नवंबर) के मौके पर हम आपको नेचुरोपैथी के कुछ नुस्खे बताएंगे जो आपकी सेहत का ख्याल रखने में मदद कर सकते हैं।

Image

National Naturopathy Day 2025

National Naturopathy Day 2025 : आज के समय में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जो सिर्फ पर्यावरण की समस्या तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। चारों ओर वह रही हवा में मौजूद धूल, धुआं, रासायनिक कण और विषैली गैसें हमारे फेफड़ों, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डाल रही हैं। ऐसे वक्त में सेहत का ख्याल रखने के लिए नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लेना एक सुरक्षित, सरल और प्रभावी तरीका साबित हो सकता है। जो शरीर को अंदर से शुद्ध करके प्रदूषण के प्रभावों से लड़ने में सक्षम बना सकता है। आज नेशनल नेचुरोपैथी डे (राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस) के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे नेचुरोपैथी के द्वारा खुद को प्रदूषण की मार से बचाया जा सकता है।

बॉडी डिटॉक्स में हेल्प

बढ़ते प्रदूषण में सांस लेने से हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जिन्हें शरीर से बाहर निकालना जरूरी होता है। नेचुरोपैथी में हाइड्रोथेरेपी, लेमन पानी, ग्रीन जूस, फ्रूट डाइट और उपवास जैसे तरीकों से शरीर को नेचुरली क्लीन किया जाता है। इससे हमारा खून साफ होता है, जिससे स्किन ग्लो करती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता पहले से बेहतर हो जाती है।

नेचुरोपैथी से करें इम्यूनिटी बूस्ट

शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होगा तो प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी और त्वचा रोगों से बचाव करना आसान होगा। वही प्रदूषण के दौर में नेचुरोपैथी संतुलित आहार, मौसमी फल-सब्जियां, नट्स, नारियल पानी, अंकुरित अनाज के सेवन पर जोर देती है, जो शरीर को प्राकृतिक तरीके से एनर्जेटिक रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस का संदेश

18 नवंबर को राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस मनाते हुए हमें याद रखना चाहिए कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी चिकित्सक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी प्राकृतिक चिकित्सा के समर्थक थे और मानते थे कि रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका प्राकृतिक जीवन शैली है। आज जब प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, तो ऐसे में खुद की सुरक्षा के लिए नेचुरोपैथी अपनाकर हम न केवल खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article