आईने में देखते हुए या फोन से फोटो खींचते समय तो वीडियो कॉल पर कई लोगों का ध्यान सबसे पहले अपनी डबल चिन पर जाता है। ठुड्डी के नीचे जमा एक्स्ट्रा फैट या त्वचा की ढीलापन चेहरे को भारी दिखा सकता है। हालांकि डबल चिन होना कोई असामान्य बात नहीं है। यह बढ़ते वजन, कम फिजिकल एक्टिविटी, गलत बैठने की आदत या उम्र बढ़ने के कारण भी दिखाई दे सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव और नियमित एक्सरसाइज की मदद से चेहरे को अधिक टोंड और शेप्ड दिखाने की कोशिश की जा सकती है। अगर आप भी डबल चिन को लेकर परेशान हैं, तो इन आसान उपायों पर ध्यान दे सकते हैं।
सही पोस्चर रखें
कई बार लगातार झुककर मोबाइल देखने या गलत तरीके से बैठने से गर्दन और ठुड्डी के आसपास की मांसपेशियां कमजोर पड़ सकती हैं। सीधी गर्दन और सही पोस्चर बनाए रखने की आदत चेहरे के लुक में फर्क ला सकती है।
चेहरे की एक्सरसाइज करें
कुछ फेस एक्सरसाइज ठुड्डी और गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद कर सकती हैं। सिर को ऊपर उठाकर छत की ओर देखने और होंठों को आगे की ओर खींचने वाली फेस एक्सरसाइज अच्छी मानी जाती है।
पूरे शरीर का वजन नियंत्रित रखें
अगर डबल चिन वजन बढ़ने की वजह से दिखाई दे रही है, तो संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि मददगार हो सकती है। शरीर का कुल वजन कम होने पर चेहरे पर भी असर दिखाई दे सकता है।
पर्याप्त पानी पिएं
कम पानी पीने से शरीर में सूजन और फूला हुआ लुक नजर आ सकता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें
बहुत ज्यादा नमक और पैकेज्ड फूड शरीर में पानी रोक सकते हैं, जिससे चेहरा अधिक भरा हुआ दिखाई दे सकता है। ताजा और संतुलित भोजन बेहतर विकल्प हो सकता है।
पर्याप्त नींद लें
कम नींद का असर चेहरे पर भी दिखाई देता है। अच्छी नींद लेने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आ सकता है।
अब डबल चिन रातोंरात कम नहीं हो सकती। ऐसे में समझना जरूरी है कि, छोटे-छोटे बदलावों को नियमित रूप से अपनाने पर धीरे-धीरे रिजल्ट दिख सकते हैं।
