हेल्थ

क्या चाय-कॉफी से बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानें इसकी सच्चाई और कुछ हेल्दी विकल्प

Does Morning Tea or Coffee Increase Blood Pressure : दिन की शुरुआत अक्सर चाय या कॉफी के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को खाली पेट चाय-कॉफी न पीने की सलाह दी जाती है। क्या चाय-कॉफी पीने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ता है? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई और हेल्दी ऑप्शन...

Image

क्या चाय-कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है?

Does Morning Tea or Coffee Increase Blood Pressure : भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर चाय या कॉफी के बिना अधूरी मानी जाती है। थकान मिटाने, ध्यान बढ़ाने और मूड सुधारने के लिए लाखों लोग कैफीन वाले ड्रिंक्स का सेवन रोजाना करते हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा चर्चा में रहता है कि क्या चाय या कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? वहीं यह चिंता उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जिनका हाई ब्लड प्रेशर रहता है। तो आइए जानते हैं कि चाय-कॉफी का शरीर पर क्या असर होता है?

शरीर पर चाय-कॉफी का क्या असर होता है?

सबसे पहले तो हमें यह जानना चाहिए कि चाय-कॉफी दोनों में ही कैफीन होता है। जो एक प्राकृतिक स्टिम्युलेंट है। यह चाय-कॉफी के अलावा एनर्जी ड्रिंक और कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में भी होता है। यह हमारे शरीर में जाकर तेजी से नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट कर देता है। जिससे दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं। जिससे चाय-कॉफी के तुरंत बाद हमारा ब्लड प्रेशर अस्थाई रूप से बढ़ सकता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण

चाय-कॉफी पीने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ता है, ये बात सच है। लेकिन ये बढ़ोत्तरी काफी कम समय के लिए होती है। जो आमतौर पर कुछ घंटों के भीतर सामान्य स्तर पर लौट आती है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इस दौरान सिर में भारीपन और घबराहट जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक्स

चाय-कॉफी की जगह आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी सुबह की ड्रिंक्स का हिस्सा बना सकते हैं। जिसमें गुनगुना नींबू पानी, ग्रीन टी, मेथी दाना पानी, गिलोय-एलोवेरा जूस शामिल हैं। ये सभी ड्रिंक्स एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article