हेल्थ

क्या अंडे का पीला भाग खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? AIIMS की डॉक्टर से जानें अंडे का सफेद भाग ज्यादा फायदेमंद है पीला

Does Egg Yolk Increase Cholesterol: क्या वाकई अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा बढ़ने के डर से अंडे का पीला भाग नहीं खाते हैं। लेकिन क्या वाकई ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में योगदान देते हैं? यहां जानें एक्सपर्ट की क्या राय है।

Image

Does Egg Yolk Increase Cholesterol

Does Egg Yolk Increase Cholesterol: बहुत से लोगों को आपने अक्सर देखा होगा कि वे अंडे खाते समय सफेद भाग खा लेते हैं और पीले भाग को साइड में निकाल देते हैं। ऐसा करने के पीछे का एक बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल से बचाव। लोग ऐसा मानते हैं कि अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। वहीं अगर आप सिर्फ अंडे का सफेद भाग खाते हैं, तो इससे शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कम से कम कैलोरी और जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। लेकिन क्या वाकई अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने AIIMS की पूर्व डॉक्टर प्रियंका सहरावत से बात की जो न्यूरोलॉजिस्ट और एमडी मेडिसिन हैं। यहां जानें अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल पर क्या प्रभाव पड़ता है और अंडे का सफेद या पीला भाग, क्या सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।ॉ

क्या अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है - Does Egg Yolk Increase Cholesterol

डॉ. प्रियंका के अनुसार, अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा नहीं बढ़ता है। यह सिर्फ मिथक है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके खतरे को बढ़ाने में आपकी संपूर्ण डाइट और जीवनशैली की आदतें भूमिका निभाती हैं। अगर परिवार में किसी हाई कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोगों की समस्या रहती है, तो ऐसे लोगों में इन बीमारियों की चपेट में आने का अधिक खतरा होता है।

अंडे का सफेद भाग ज्यादा फायदेमंद है या पीला - Egg Yolk Or Egg Weight Which Is Healthier

यह सही है कि अंडे के सफेद भाग में हाई क्वालिटी प्रोटीन, सेलेनियम, विटामिन बी2 जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, लेकिन आपको बता दें अंडे के पीले भाग में भी कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं जैसे, विटामिन ए, ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन K आदि। ये सभी फैट में घुलनशील पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। ये हमारी त्वचा, आंख और बालों के लिए भी जरूरी होते हैं।

इसके अलावा, अंडे के पीला भाग में भी भरपूर प्रोटीन होता है, जितना प्रोटीन अंडे के सफेद भाग में होता है, उसका 2/3 या इससे भी ज्यादा प्रोटीन अंडे के पीले भाग में होता है। इसके साथ-साथ ओमेगा-3 भी होता है। ये हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

आपको क्या खाना चाहिए अंडे का सफेद भाग या पीला?

डॉ. प्रियंका के अनुसार, दोनों को अलग-अलग खाने के बजाए आपको साबुत अंडा खाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। जब आप पूरा अंडा खाते हैं, तो आपके शरीर को संतुलित मात्रा में सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इस तरह आपको प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स सभी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article