हेल्थ

Doctor's Day: डॉक्टर खुद स्वस्थ रहने के लिए कौन-सी 7 आदतें अपनाते हैं? आप भी आज से करें फॉलो

डॉक्टर सिर्फ सलाह नहीं देते, बल्कि खुद भी स्वस्थ रहने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाते हैं। जानिए ऐसी 7 हेल्दी हैबिट्स, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल करके आप भी फिट, एनर्जेटिक और लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

Image

Doctor’s Day 7 habits for health

डॉक्टर सिर्फ मरीजों को स्वस्थ रहने की सलाह ही नहीं देते, बल्कि खुद भी कुछ ऐसी अच्छी आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाते हैं जो उन्हें लंबे समय तक फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं। बिजी लाइफस्टाइल, लंबी ड्यूटी और मेंटल प्रेशर के बावजूद वे छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स पर खास ध्यान देते हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - वेट लिफ्टिंग से हो सकता है हर्निया?

इन छोटी मोटी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए किसी महंगे उपकरण या कठिन रूटीन की भी जरूरत नहीं होती। अगर आप भी डॉक्टर्ों जैसी सिंपल आदतें अपना लें, तो कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉक्टर डे के मौके पर जानिए ऐसी 7 आसान आदतें, जिन्हें विशेषज्ञ खुद भी फॉलो करने की कोशिश करते हैं।

1. दिन की शुरुआत पानी से करें

कई डॉक्टर सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीने की सलाह देते हैं और खुद भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और दिन की शुरुआत बेहतर होती है।

2. भोजन कभी नहीं छोड़ें

बिजी शेड्यूल के बावजूद डॉक्टर संतुलित और पौष्टिक भोजन पर जोर देते हैं। लंबे समय तक भूखे रहने की बजाय वे समय मिलने पर हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं।

Healthy Habit

Healthy Habit

3. रोज थोड़ा-बहुत चलें

हर दिन घंटों जिम जाना जरूरी नहीं है। कई डॉक्टर दिन में कम से कम 30 मिनट टहलने, सीढ़ियां चढ़ने या हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं और खुद भी इसे अपनाने की कोशिश करते हैं।

4. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें

ड्यूटी के कारण हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन डॉक्टर अच्छी नींद को सेहत का मजबूत आधार मानते हैं। जब भी मौका मिले, वे पूरी नींद लेने पर ध्यान देते हैं।

5. हाथों की सफाई का रखें ध्यान

इंफेक्शन से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना डॉक्टरों की सबसे जरूरी आदतों में शामिल है। यह छोटी-सी आदत कई बीमारियों का खतरा कम कर सकती है।

Doctor Day

Doctor Day

6. तनाव को संभालना सीखें

लगातार काम के दबाव के बावजूद डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझते हैं। गहरी सांस लेना, परिवार के साथ समय बिताना या कोई पसंदीदा काम करना तनाव कम करने में मदद करता है।

7. नियमित हेल्थ चेकअप

डॉक्टर जानते हैं कि बीमारी का जल्दी पता चलना इलाज को आसान बना सकता है। इसलिए वे समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी देते हैं और खुद भी इसे महत्व देते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article