हेल्थ

क्या आपको भी है पेट के बल सोने की आदत? अभी हो जाएं सावधान, हो सकती है ये स्वास्थ्य समस्याएं

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम ही लोग चैन की नींद सो पाते हैं। जिसका खामिया उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के रूप में चुकाना पड़ता है। अच्छी नींद के लिए कई लोग रात को पेट के बल भी सोते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से ये हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है।

Image

Pait ke bal sone ke nuksaan

हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना जरूरी प्रोटीन से भरपूर खाना है उतना ही जरूरी अच्छी नींद लेना भी है। जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनके चेहरे पर हमेशा चमक रहती है और वो खुद को कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखते हैं। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम ही लोग 8 घंटे की चैन की नींद ले पाते हैं। स्ट्रेस और अच्छी नींद ना आने की वजह से लोग रात रात भर करवटें बदलते रहते हैं। करवटें बदलते बदलते लोग कब गलत पोजिशन में सो जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता जिसका खामियाजा स्वस्थ्य समस्याओं के रूप में उन्हें चुकाना पड़ता है। आपने कई लोगों को रात में पेट के बल सोते देखा होगा। ज्यादातर लोगों को ये कंफर्टेबल पोजिशन लगता है लेकिन इस पोजिशन में सोना स्वास्थ्य से जुड़ कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो आज ही सावधान हो जाएं, नहीं तो इसकी वजह से लेने के देने पड़ सकते हैं।

पेट के बल सोने के नुकसान

पाचन से जुड़ी समस्याएं

पेट के बल सोने से पेट पर दबाव पड़ता है जिससे खाना अच्छी तरह नहीं पच पाता है। इस वजह से कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या होती है। कई बार ये पेट दर्द का भी कारण बन जाता है।

रीढ़ की हड्डियों के लिए

पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे बैक बोन अपना नैचुरल शेप धीरे-धीरे खोने लगती है। जिसकी वजह से कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

झनझनाहट की समस्या

पेट के बल सोने से वायु का संचार सही ढंग से नहीं हो पाता जिससे शरीर में तेज झनझनाहट महसूस होती है।

गर्दन में दर्द

पेट के बल सोने से गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को पेट के बल बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article