हेल्थ

पैक्ड चिप्स खाने के शौकीन हो जाएं सावधान, इन बीमारियों को मिलेगी दावत, छोटे बच्चों से रखें बहुत दूर

छोटे बच्चों को पैकेट बंद चिप्स खाना खूब पसंद होता है। इसलिए मार्केट जाते ही वह हमेशा चिप्स की दुकान की ओर भागते हैं। यदि आपका बच्चा भी बहुत अधिक चिप्स खाने का शौक रखता है, तो सावधान हो जाएं। आज हम आपको पैकेट बंद चिप्स खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

packed chips disadvantage

Photo : iStock

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के बीच आज पैकेट बंद फूड्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिसके लिए हमारी खाने की आदतें भी जिम्मेदार हैं। आज काम के प्रेशर के चलते लोगों के पास खाना बनाने का वक्त नहीं है, इसलिए वह अक्सर ही कुछ न कुछ बाहर का खाने का ऑर्डर करते हैं। वहीं सफर में होने पर पैकेट बंद स्नैक्स जैसे चिप्स आदि खाने का चलन भी खूब बढ़ गया है। सबसे ज्यादा चर्चित स्नैक्स की बात करें तो आलू के चिप्स की डिमांड आज तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपको पैकेट बंद चिप्स खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

पैकेट बंद चिप्स के बनाने के लिए बहुत अधिक नमक और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित होते है। इसके अलावा पैकेट वाले चिप्स में सोडियम की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। यही कारण है कि छोटे बच्चों को पैकेज्ड चिप्स न खाने की सलाह अक्सर दी जाती है।

पैकेज्ड चिप्स खाने के नुकसान - Disadvantages of eating packaged chips

  • वजन बढ़ने का कारण।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या।
  • लिवर का अनहेल्दी होना।
  • कुपोषण की वजह।

पैकेज्ड चिप्स को बनाने में ज्यादातर पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी खराब साबित होता है। यही कारण है कि ये चिप्स काफी सस्ते दाम में आपको खाने के लिए मिल जाते हैं। इन पैकेट्स पर साफ लिखे सामग्री की डिटेल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article