हेल्थ

डेंगू और मलेरिया में क्या अंतर होता है? लक्षण देख पहचान जाएंगे बुखार का कारण Dengue है या Malaria

dengue and malaria difference in Hindi : डेंगू और मलेरिया दोनों ही रोग मच्छरों द्वारा फैलाए जाते हैं, जिसमें लोग अक्सर पहचान करने में मुश्किल का सामना करते हैं। हालांकि मेडिकल टेस्ट द्वारा दोनों का पता लगाया जा सकता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप डेंगू और मलेरिया के अंतर को साफ समझ सकते हैं।

Image

Difference Between Symptoms of Malaria and Dengue

Photo : iStock

गर्मियों के बाद आने वाली हमारे लिए थोड़ी राहत लेकर आती है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाली राहत अपने साथ कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आती है। बारिश में मच्छरों का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। डेंगू हो या मलेरिया ये दोनों ही रोग इंसान के लिए काफी खतरनाक होते हैं। इसमें यदि आपको सही इलाज न मिले तो आपकी जान पर बात आ सकती है। इन दोनों रोगों के फैलने का कारण मच्छर होते हैं। इसलिए इनके लक्षण भी काफी हद तक एक दूसरे के समान होते हैं। समान लक्षणों के कारण अक्सर लोग इसकी पहचान करने को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर आप इन दोनों बीमारियों में अंतर कर सकते हैं।

डेंगू क्या है? - What is Dengue?

डेंगू एक संक्रामक रोग है, जो मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के चार प्रकार होते हैं, जो कि Den-1, Den-2, Den-3 और Den-4 शामिल हैं ।डेंगू होने पर शरीर की मांसपेशियों और जॉइंट्स में में दर्द की वजह शरीर में भारी दर्द महसूस होता है। इसके अलावा डेंगू के लक्षण लगभग 4 से 7 दिनों के भीतर दिखने शुरु हो जाते हैं।

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue in Hindi

मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द।

  • तेज सिरदर्द।
  • लगातार बुखार रहना।
  • आंखों में लालिमा रहना।
  • शरीर में लाल रैशेज होना।
  • नाक और मसूड़ों से खून निकलना।

मलेरिया क्या है? - What is Malaria?

मलेरिया की बात करें तो यह एक प्लाज्मोडियम नाम के परजीवी के द्वारा होने वाला रोग है। जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से एक दूसरे में फैलता है। प्लाज्मोडियम परजीवी हमारे शरीर में पहुंचने के बाद रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है। जो समय रहते इलाज न मिलने पर हमारे लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

मलेरिया के लक्षण - Symptoms of Malaria in Hindi

  • बहुत तेज ठंड लगना।
  • सिर दर्द और बुखार के साथ उल्टी होना।
  • बहुत अधिक थकान रहना।
  • सांस लेने में कठिनाई होना।
  • शरीर में खून की कमी हो जाना।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article