हेल्थ

Dengue Symptoms in Hindi: डेंगू और कोरोना के लक्षणों में न हो कंफ्यूज, ऐसे करें दोनों बुखार की पहचान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:25 PM IST

Dengue Symptoms India (how to check difference between Dengue and Corona): इन दिनों डेंगू बुखार के मामले फिर बढ़ रहे हैं। यहां जानें कि भारत में डेंगू के प्रमुख लक्षण क्या हैं और ये कोरोना से कैसे अलग हैं।

Image

Dengue Symptoms in Hindi: डेंगू और कोरोना के लक्षणों में न हो कंफ्यूज, ऐसे करें दोनों बुखार की पहचान

Dengue Symptoms India: देश में लगातार डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। केवल दिल्ली-एनसीआर में ही इसके 300 से ज़्यादा मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। मानसून जाने वाला है, और इस उमस भरी गर्मी के मौसम में डेंगू मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा सबसे अधिक रहता है। और अगर बीमारी का वक्त रहते इलाज नहीं किया गया, तो जान जाने का रिस्क भी बढ़ जाता है।

अब ऐसे में और खतरे की घंटी ये है कि, कोरोना और डेंगू दोनों ही गंभीर बीमारियों के लक्षण बहुत हद तक एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। जिस कारण बीमारी को पहचान पाना सभी के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित होने पर भी सर्दी, बुखार, शरीर में दर्द जैसी स्थिति पैदा होती है। और वहीं डेंगू के संक्रमण में भी लगभग इसी तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। देशभर से इस तरह की भ्रम वाली खबरें आ रही हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि, दोनों बीमारियों के लक्षणों में फर्क कैसे करें।

Dengue and Corona Difference, कोरोना और डेंगू में अंतर

यूं तो कोरोना और डेंगू दोनों ही स्थितियां काफी गंभीर है। और दोनों से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए। हालांकि साथ ही आपको दोनों के बीच के सामान्य फर्क को समझना भी आवश्यक है। दरअसल कोरोना से संक्रमित होने पर आपको सांस संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं डेंगू में इससे जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। दोनों के बीच ये एक सबसे बड़ा अंतर है, जिससे आप घर बैठे बीमारी की शुरुआत में ही पहचान कर सकते हैं। और उसके अनुसार इलाज को आगे बढ़ा सकते हैं।

डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms in Hindi)

किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए, शुरू में ही सामान्य लक्षण नजर आने लग जाते हैं। और जरूरी है कि आप इन लक्षणों को बहुत गंभीरता से ले, नहीं तो स्थिति बिगड़ने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। इसलिए डेंगू के बढ़ते प्रकोप के साथ, इसके लक्षणों के बारे में निर्धारित जानकारी होना जरूरी है।

  • बहुत तेज बुखार
  • गंभीर सिरदर्द (खासकर आगे वाले हिस्से में)
  • आंखों के अंदर बहुत दर्द होना
  • ठंड लगना
  • जोड़ो और मांसपेशियों में अत्यधिक दर्द
  • मुंह का स्वाद चला जाना
  • जी मिचलाना
  • भूख कम लगना
  • उल्टी, दस्त और चक्कर आना
  • छाती और ऊपरी अंगों पर छोटे छोटे दाने हो जाना
  • इसी के साथ आपके शरीर का प्लेटलेट काउंट भी लगातार कम होने लगेगा।

Dengue Treatment in Hindi

आमतौर पर डेंगू मच्छर के काटने के 3-4 दिन बाद, बीमारी से जुड़े लक्षण देखने को मिलते हैं। इसलिए जैसे ही आपको ऐसे कोई भी लक्षण देखने को मिले तुरंत घर पर उपचार करना या डॉक्टर को दिखाना आवश्यक है। आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके स्थिति में सुधार कर सकते हैं।

  • घर पर नीम या तुलसी के पत्तों को उबालकर, उसका रस पीएं।
  • गिलोय के काढ़े का सेवन करें।
  • पपीता अवश्य खाएं
  • मेथी के पत्तों का सेवन करें, इससे बुखार और दर्द में राहत मिलेगी।
  • नारियल पानी या संतरे का जूस पीएं, इससे डेंगू के संक्रमण को नष्ट करने में मदद मिलती है।
इसके अतिरिक्त जरूरी है की आप, खुद से और किसी प्रकार का इलाज करने और स्थिति के और बिगड़ने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article