7 warning symptoms of Dengue (डेंगू के वॉर्निंंग संकेत क्या हैं): बारिश के मौसम में कई बीमारियां फैलती हैं जो हल्की सी लापरवाही की वजह से अच्छे-खासे व्यक्ति को बीमार कर देती हैं। बरसात के मौसम में मच्छर पनप जाते हैं, जिससे चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी हो जाती है। बारिश के मौसम में पानी इकट्ठा होने के कारण मच्छरों के पनपने की आशंका बनी रहती हैं और इन मच्छरों के कारण ही मलेरिया, डेंगू जैसे कई खतरनाक बीमारियां पैदा होती हैं। डेंगू की बीमारी मच्छरों के काटने से ही होती हैं। डेंगू का बुखार इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि पूरे बदन को तोड़ देता है। इसे हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है। आज जानेंगे कि डेंगू के लक्षण कौन कौन से हैं।
Warning Symptoms of Dengue in Hindi
डेंगू की शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, आंखें दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द होना है। डेंगू मरीज को कई तरीकों से सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही व्यक्ति की जान को मुश्किल में डाल सकती है। कुछ गंभीर मामलों में रक्तस्राव भी होता है। अगर आपको कई बार चक्कर आ रहे हैं तो यह भी डेंगू का ही लक्षण हो सकता है। डेंगू के लक्षण दिखते ही सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इसके लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
- बहुत तेज बुखार आना (तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है)
- जी मिचलाना और/या उल्टी आना
- मांसपेशियों और जोड़ों में गहरा दर्द
- सिरदर्द
- थकान महसूस होना
- मसूड़ों से खून बहना या नाक से खून बहना)
- आंखों के पीछे वाले भाग में गहरा दर्द
डेंगू से कैसे बचें
इकट्ठा हुए पानी से मच्छर जल्दी पनपते हैं। बारिश की वजह से अगर पानी भर गया है तो तुरंत निकालवाने का बंदोबस्त करें। अगर घर के अंदर गमले रखे हैं तो उनका पानी भी नियमित रूप से बदलते रहें।
सफाई का रखें विशेष ध्यान
डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी है साफ सफाई। अपने आसपास की जगह को साफ रखें। मच्छर साफ जगह पर नहीं पनपते हैं, इसलिए गंदगी ना हो, इस बात का ध्यान रखें।
