Dengue Cases In Delhi : पिछले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। वहीं अब बारिश से राहत मिलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। जगह-जगह होने वाले जलभराव ने इन बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम किया है। इन दिनों डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बीते सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग भी है। जिसमें अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं इससे बचाव के आसान उपाय...
तेजी से बढ़ रहे मामले
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अभी तक रिकॉर्ड डेंगू के कुल मामलों की संख्या 600 के पास पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के भी नए 33 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही चिकनगुनिया के भी अब तक 46 मामले दर्ज किए गए हैं। इतनी तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार के साथ लोगों की चिंता को भी काफी बढ़ा दिया है। आज हम आपको इन रोगों से बचाव के कुछ आसान उपाय बताएंगे।
बचाव के उपाय
- इन बीमारियों के बचाव के लिए सबसे पहले आपको अपने आसपास पानी को जमा होने से रोकना है। जिससे मच्छरों की पैदावार को रोका जा सके।
- घर से बाहर निकलते समय आपको फुल स्लीव कपड़े पहनने चाहिए, इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी और रिपेलेंट आदि का इस्तेमाल करें।
- विटामिन-सी और पोषण से भरपूर डाइट लें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सके।
- डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से जुड़ा किसी भी तरह का लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष- डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया तीनों ही मच्छर से पैदा होने वाले रोग हैं लेकिन इनके लक्षण और गंभीरता में अंतर हो सकता है। इसलिए समय रहते लक्षण पहचान और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही और समय से उपचार, बचाव और स्वच्छता को अपनाकर आप और आपका परिवार इन बीमारियों से सुरक्षित रह सकता है
