Daily Healthy Habits: ज्यादातर लोग अपनी स्वस्थ दिनचर्या पर गर्व करते हैं, जैसे सुबह की कसरत, इंटरमिटेंट फास्टिंग, स्लीप ट्रैकर्स का उपयोग करना, और सुबह की पहली कॉफी। लेकिन रिसर्च बताती है कि इनमें से कई आदतें वास्तव में हमारे तनाव स्तर को बढ़ा सकती हैं। यहां कुछ ऐसी आदतें हैं जो दिखने में स्वस्थ हैं लेकिन तनाव को बढ़ा सकती हैं।
ज्यादा टेंशन में ठंडा पानी या आइस बाथ: ठंडे पानी से नहाना या डुबकी लगाना ताजगी देता है, लेकिन अगर आप पहले से ही स्ट्रेस में हैं तो ये शरीर को और अलर्ट मोड में डाल सकता है। इससे एड्रेनालिन और कोर्टिसोल बढ़ सकते हैं। मतलब हर किसी के लिए हर दिन आइस बाथ जरूरी नहीं है।
नींद को जरूरत से ज्यादा ट्रैक करना: नींद को नैचुरल रहने दें, हर चीज माइक्रो-मैनेज मत करें। स्लीप ट्रैकर काम का है, लेकिन अगर हर सुबह आप स्कोर देखकर परेशान हो जाते हैं कि आज रिकवरी कम है तो वही चिंता स्ट्रेस बढ़ा देती है।
खाली पेट सुबह-सुबह कॉफी: सुबह उठते ही कॉफी पीना आम बात है, लेकिन इससे कोर्टिसोल 30–50% तक बढ़ सकता है। अगर नींद कम हुई हो या पहले से टेंशन हो, तो बेचैनी और ज्यादा लग सकती है। पहले हल्का कुछ खा लें, फिर कॉफी लें तो बेहतर।
रोज हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट: हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट फायदेमंद है, लेकिन अगर आप पहले से स्ट्रेस में हैं तो रोज-रोज बहुत भारी वर्कआउट नींद और हार्मोन पर असर डाल सकता है। कुछ दिन हल्की एक्सरसाइज या वॉक भी जरूरी है।
टेंशन में इंटरमिटेंट फास्टिंग: भूखे रहना डिसिप्लिन लगता है, लेकिन ज्यादा तनाव में दिमाग इसे खाना कम है का सिग्नल समझ सकता है और कोर्टिसोल बढ़ा सकता है। अगर बहुत स्ट्रेस में हैं तो फास्टिंग हल्की रखें या ब्रेक लें।
सुबह उठते ही फोन देखना: सुबह आंख खुलते ही फोन चेक करने से दिमाग तुरंत एक्शन मोड में चला जाता है। नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया स्ट्रेस सिस्टम को जल्दी एक्टिव कर देते हैं। सुबह के पहले कुछ मिनट फोन से दूरी रखें।
सीधे शब्दों में समझें अगर आप सब कुछ परफेक्ट करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन फिर भी थकान और स्ट्रेस कम नहीं हो रहा, तो शायद आपको थोड़ा स्लो होना चाहिए। असली हेल्थ ज्यादा नियमों में नहीं, बल्कि शरीर को रिकवर करने का मौका देने में है।
