हेल्थ

Dahi Chuda Benefits: दही -चिवड़ा में छिपे हैं सेहत के कई राज, दर होती हैं ये बीमारियां, आज से ही करें सेवन

Dahi Chuda Benefits: दही चूड़ा यूपी , बिहार और झारखंड के सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक है। सुबह ज्यादातर लोग नाश्ते में दही चूड़ा खाना पसंद करते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

Image

Dahi Chuda Benefits

Dahi Chuda Benefits: मकर संक्रांति का त्योहार बेहद नजदीक है। इस खास मौके पर पूरे देशभर में दही चूड़ा खाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। सबसे ज्यादा यूपी , बिहार और झारखंड की तरफ इसका खूब सेवन किया जाता है। चुड़ा दही खाने को लेकर कई सारी मान्यताएं भी हैं लेकिन कई लोग इसे सुबह नाश्ते में भी खाना बेहद पसंद करते हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। दही चूड़ा के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। यह सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दूर होती है। डॉक्टर्स भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चूड़ा दही खाने के क्या फायदे हैं।

दही चूड़ा से सेहत को मिलने वाले फायदे

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।

वजन करे कंट्रोल

दही चूड़ा पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम

दही चुड़ा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम होता है।

एनीमिया

दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article