हेल्थ

हड्डियों का ढांचा लगने लगा है शरीर, तो रोजाना करें बस इस एक ड्राईफ्रूट का सेवन, महीने भर में बढ़ जाएगा 5-10 किलो वजन

दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए खूब खाना खाते हैं लेकिन फिर भी उनका शरीर हड्डियों का ढांचा ही लगता है। ऐसे में वजन बढाने के लिए सबसे जरूरी है कि पोषक तत्वों का सेवन किया जाए।

Image

Consume raisins for weight gain

एक तरफ जहां ज्यादातर लोग इन दिनों मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वजन ना बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। वजन घटाने के लिए लोग जिस तरह तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं ठीक वैसे ही वजन बढ़ाने के लिए भी कुछ लोग कई तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए खूब खाना खाते हैं लेकिन फिर भी उनका शरीर हड्डियों का ढांचा ही लगता है। ऐसे में वजन बढाने के लिए सबसे जरूरी है कि पोषक तत्वों का सेवन किया जाए। अगर आप भी अपने दुबले शरीर से परेशान हैं और आपका भी वजन नहीं बढ़ रहा तो घबराने की बात नहीं। आज हम आपको एक ऐसे ड्राईफ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नियमित रूप से सेवन कर आप महीने भर में 5-10 किलो वजन बढ़ा सकते हैं।

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज से ही अपनी डाइट में किशमिश को शामिल कर लें। वेट गेन के लिए बॉडी को जितनी कैलोरी चाहिए होती है किशमिश के सेवन से आप आसानी से मिल सकती है। बता दें कि 100 ग्राम किशमिश में 299 कैलोरी होती है जो वजन बढ़ाने में कारगर हो सकता है। ऐसे में जानिए किशमिश के सेवन का क्या है सही तरीका।

भिगोकर खाएं किशमिश

अगर आपका नहीं बढ़ रहा है तो रात को एक गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगोकर रख दें और फिर सुबह इसका पानी पिएं और किशमिश खा लें। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी और साथ ही तेजी से वजन बढ़ेगा। किशमिश के साथ आप दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

नट बटर के साथ करें किशमिश का सेवन

अगर आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो किशमिश का सेवन आप शुगर फ्री नटर बटर के साथ कर सकते हैं। ये वजन बढ़ाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

खीर के साथ करें सेवन

वेट गेन करने के लिए आप खीर के साथ भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आप चावल की खीर बनाकर उसमें खूब सारा किशमिश डालकर खा सकते हैं। इससे वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article