Height Increasing Yoga: योग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। इसलिए बच्चे हो या फिर बूढ़े हर किसी को योग करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से योगासन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। योग की मदद से आप कमर दर्द, सर्वाइकल, ज्वाइंट्स पेन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि योग की मदद से बच्चों की लंबाई भी बढ़ सकती है। अपने बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप उन्हें नियमित रूप से कुछ योगासन करा सकते हैं। आज हम आपको 4 ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बच्चों की हाइट लंबी हो सकती है।
बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले योगासन - Height Increasing Yoga Poses For Children
चक्रासन
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए आप उन्हें रोजाना चक्रासन करा सकते हैं। इस योग को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद पैरों को घुटनों से मोड़ें और हाथों को कानों के पास मोड़कर रखें। अब हाथ और पैरों के सहारे शरीर को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं। चक्रासन करने से हाइट तो बढ़ती ही है साथ ही शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।
ताड़ासन
ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों पैरों के पंजे और एड़ियों को आपस में चिपकाकर खड़े रहें। अब हाथों को एकसाथ जोड़कर शरीर को ऊपर की तरफ खींचे। ऐसा करने से बच्चों की लंबाई बढ़ती है।
पश्चिमोत्तासन
पश्चिमोत्तासन करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं। घुटने हल्के ऊपर की तरफ उठाकर रखें। इसके बाद पीठ को सीधा करते हुए सामने की तरफ लाएं और हाथों को सीधा करते हुए पैरों के पंजों को छुएं। रोजाना इस योग को करने से बच्चों को लंबाई काफी तेजी से बढ़ती है।
धनुरासन
धनुरासन को बो पोज के नाम से भी जाना जाता है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद पैरों और हाथों को उठाएं और पीठ के पीछे से होते हुए ही दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़ें। धनुरासन करने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
