हेल्थ

मोटापा खत्म करेगी घर में तैयार हेल्दी ड्रिंक, मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी, बैली फैट होगा चुटकियों में कम

Homemade Drink for Weight Loss: यदि आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके लिए आसान और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सेवन 15 दिन करने से आपको अपना बैली फैट तेजी से बर्न होते हुए दिखने लगेगा। आइए जानते हैं कौन-सी है ड्रिंक और कैसे करें इसका सेवन?

Image

weight loss drink

Photo : iStock

Morning Drink To Reduce Belly Fat: खानपान और लाइफस्टाइल की खराबी के कारण आज मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आज हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान दिखता है। मोटापा न केवल आपके लुक को खराब कर देता है बल्कि यह आपके लिए कई तरह की बीमारियां भी पैदा कर देता है। मोटापे के कारण कुछ लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

यदि आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए तमाम तरह के प्रयास करके देख चुके हैं, तो आज हम आपको इसका एक कारगर इलाज बताने जा रहे हैं। घंटों तक जिम में पसीना बहाना और कई दिन तक बिना कुछ खाए रहना ये सब कर लिया है। तो आपको आज हम ऐसा उपाय बताने जा रहे है, जिसे फॉलो कर आप आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। इस लेख में बताई गई ड्रिंक का सेवन यदि आप रोज सुबह खाली पेट करते हैं। तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वह ड्रिंक और कैसे करें सेवन?

बैली फैट के लिए होममेड ड्रिंक - Homemade Drink for Belly Fat

आज जिस वेट लॉस ड्रिंक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार होगी ये फैट कटर ड्रिंक और कैसे करें इसका सेवन?

आवश्यक सामग्री

  • 4-5 तुलसी के पत्ते
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 1/4 नींबू
  • 1 टुकड़ा दालचीनी

कैसे बनाएं वेट लॉस ड्रिंक - How to Make Weight loss drink

  1. इसे तैयार करने के लिए आप एक पैन में 1 गिलास पानी लेकर गर्म करने रख दें।
  2. अब इसमें ऊपर बताई गई सामग्री को अच्छे से कूटकर डाल दे।
  3. इस पानी को लगभग 10 मिनट तक उबालें।
  4. अब इसे छान कर ठंडा कर ले, और इसका सेवन करें।

कब करे सेवन?

लेख में बताए गए तरीके से तैयार ड्रिंक का सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन यदि आप वजन को कम तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन सुबह खाली पेट करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह यह ड्रिंक न केवल आपके वजन को कम करने में मदद करता है। बल्कि यह आपकी बॉडी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article