हेल्थ

बढ़े हुए यूरिक एसिड को तेजी से कम कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedies For High Uric Acid : शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ जाना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। जिसमें सबसे मुख्य जोड़ों में होने वाला दर्द है। यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो संभव है कि आपका यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया हो। आज हम आपको इसे कम करने के आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

home remedies for uric acid

Photo : iStock

यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्रोटीन की अधिकता से शरीर में बनने लगाता है। जब हमारे शरीर में प्रोटीन का इंटेक ज्यादा होने लगता है, तो उससे प्यूरीन नामक पदार्थ का निर्माण होता है। जो हमारे शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण बनता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो इससे आपको किडनी स्टोन, जॉइंट पेन आदि की समस्या हो सकती है। यदि आप इसे कम करने के लिए कोई कारगर उपचार ढूंढ रहे हैं, तो आपको आज हम कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies to Control Uric Acid in Hindi

सेब का सिरका

सेब का सिरका या Apple Cider Vinegar हमारे शरीर में यूरिक एसिड को कम करने के लिए काफी कारगर साबित होता है। यह आपके शरीर के पीएच बैलेंस को दुरुस्त करने का काम करता है। जिससे आपका यूरिक एसिड का उत्पादन कम होता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें।

अदरक

चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां ये आपकी यूरिक एसिड की समस्या को भी तेजी से ठीक करने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपके जोड़ों के दर्द और सूजन से तेजी से छुटकारा दिलाते हैं। आप इसे काढ़ा या भोजन के साथ अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

पानी

जी हां पानी आपने सही पढ़ा। जब हम पानी कम पीते हैं, तो हमारी किडनी को अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में समस्या होती है। जिससे हमारे शरीर में यूरिक एसिड जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article