हेल्थ

मॉनसून में सेहतमंद रहना है पिएं ये देसी ड्रिंक्स, बॉडी में नही होगी पानी की कमी, बरसाती बीमारियां भी रहेंगी दूर

Healthy Drinks For Monsoon: बरसात के मौसम में अक्सर आपने देखा होगा कि प्यास बहुत कम लगती है। साथ ही, इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स हैं जिनका सेवन अगर आप रोज करना शुरू कर दें, तो आप हमेशा हेल्दी रहेंगे। जानिए मॉनसून में शरीर को हाइड्रेट रखने और बीमारियों से बचाने के लिए कौन सी ड्रिंक्स पिएं।

Image

Drinks For Monsoon To Stay Healthy In Hindi

Photo : iStock

Healthy Drinks For Monsoon: बारिश का मौसम आते ही सबका मूड तो फ्रेश हो जाता है, लेकिन साथ ही कुछ हेल्थ की टेंशन भी बढ़ जाती है। ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच सर्दी, खांसी, बुखार और पेट की समस्याएं घर करने लगती हैं। ऊपर से इस मौसम में शरीर में पानी की कमी भी जल्दी हो जाती है, क्योंकि प्यास कम लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स पिएं जो न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखें, बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करें। यहां हम बात कर रहे हैं कुछ देसी पेय की जो हर घर में आसानी से बनते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

मॉनसून में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स - Drinks For Monsoon To Stay Healthy In Hindi

  • सौंफ का पानी
  • गुड़-धनिए का पानी
  • तुलसी वाली चाय
  • हल्दी वाला दूध
  • आम पन्ना

मॉनसून सीजन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स - Best Drinks For Monsoon Season In Hindi

सौंफ का पानी

बारिश के मौसम में गैस और अपच की दिक्कत आम हो जाती है। ऐसे में सौंफ का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। इसे रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट पी लें। इससे पेट साफ रहता है, डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है।

गुड़-धनिए का पानी

गुड़ और धनिए का पानी मॉनसून में आपके शरीर की रक्षा करने वाला देसी नुस्खा है। यह ड्रिंक शरीर के अंदर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसे रोज पी सकते हैं।

तुलसी वाली चाय

बरसात में सर्दी-जुकाम से कौन नहीं परेशान होता? ऐसे में तुलसी वाली चाय किसी वरदान से कम नहीं। इसे बनाना भी आसान है कुछ तुलसी की पत्तियां पानी में उबालिए और चाहें तो थोड़ा अदरक भी डाल दीजिए। दिन में एक या दो बार पीने से गले की खराश और वायरल से राहत मिलती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध हमारे दादी-नानी का पुराना फॉर्मूला है, जो आज भी उतना ही असरदार है। हल्दी में मौजूद गुण शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। बारिश के मौसम में रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना हल्दी दूध पी लीजिए, अच्छी नींद भी आएगी और रोगों से सुरक्षा भी मिलेगी।

आम पन्ना

आम पन्ना सिर्फ गर्मियों के लिए नहीं, बारिश में भी बेस्ट है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है और थकान दूर करता है। इसमें विटामिन C होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। हल्का ठंडा आम पन्ना पिएं और खुद को एनर्जेटिक महसूस करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article