हेल्थ

त्वचा की इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज है तुलसी, साफ और निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Tulsi Leaves Benefits For Skin In Hindi: तुलसी की पत्तियों का प्रयोग साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर कर सकती है। इस लेख में जानें त्वचा के लिए तुलसी के फायदे और प्रयोग का तरीका।

Image

Tulsi Leaves Benefits For Skin In Hindi

Photo : Shutterstock.com

Tulsi Leaves Benefits For Skin In Hindi: सर्दी-खांसी और फ्लू होने पर तुलसी की चाय का सेवन तो हम सभी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी की पत्तियां सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को ही बेहतर नहीं बनाती हैं, बल्कि ये आपके सौंदर्य को बढ़ाने में भी योगदान देती है। अगर आप सही तरीके से तुलसी की पत्तियों को अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना लें, तो इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई आम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अब सवाल यह उठता है कि साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए तुलसी का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? अगर आप भी प्राकृतिक रूप से दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको त्वचा के लिए तुलसी के फायदे और प्रयोग का तरीका बता रहे हैं....

त्वचा के लिए तुलसी के फायदे- Benefits Of Tulsi leaves For Skin In Hindi

आपको बता दें कि तुलसी की पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इसे त्वचा के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। अगर आप तुलसी को अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बना लें, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई आम स्थितियों से राहत पाई जा सकती है जैसे,

  1. त्वचा से कील-मुंहासों को साफ होते हैं।
  2. त्वचा के कालेपन को साफ करने और त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद मिलती है।
  3. चेहरे के दाग-धब्बे, सनबर्न और पिगमेंटेशन साफ होती है।
  4. त्वचा की एलर्जी, खुजली, एक्जिमा आदि को ठीक करने में मदद करता है।
  5. त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  6. त्वचा की सूजन, लालिमा, घाव और जलन आदि को शांत करने में मदद करती है।

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी का प्रयोग कैसे करें- How To Use Tulsi leaves For Face In Hindi

तुलसी की चाय

इस चाय को पीने से शरीर को डिटॉक्स करने और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो त्वचा की समस्याओं के मूल कारणों में शामिल हैं।

तुलसी के पानी से चेहरा धोएं

आप 8-10 तुलसी की पत्तियों को पानी में गर्म करके रख सकते हैं। इस पानी को ठंडा होने दें और इसका प्रयोग चेहरे की सफाई के लिए करें। आप इससे चेहरा धो भी सकते हैं।

तुलसी फेस पैक लगाएं

आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट अपने फेस पैक या मास्क में भी मिला सकती हैं। ऐसा सप्ताह में 2 बार करने से बहुत लाभ मिलेगा।

हेल्थ के लिए डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article