Palash ke phool ke fayde: क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फूल है जो साल में सिर्फ दो महीने मिलता है और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं? यह खास फूल होली के आसपास ही देखने को मिलता है। हम बात कर रहे हैं पालाश के फूलों की, जिसे आयुर्वेद में बेहद खास माना जाता है। पुराने जमाने में होली के रंग इन्हीं फूलों से बनाए जाते थे क्योंकि ये पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं और त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।
लेकिन क्या आपको पता है कि ये खूबसूरत लाल-नारंगी फूल सिर्फ रंग बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं? पलाश के फूल शरीर को ठंडक देने से लेकर त्वचा रोग, पाचन समस्याओं और यूरिन इंफेक्शन तक में फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे एक चमत्कारी औषधि मानते हैं। हेल्थ इनफ्लूएंसर और आयर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने इसके हैरान करने वाले फायदे बताए हैं, तो चलिए, जानते हैं पलाश के फूलों के जबरदस्त फायदे और इन्हें इस्तेमाल करने के आसान तरीके।
पलाश के फूलों के बेमिसाल फायदे -Palash Flower Benefits In Hindi
1. शरीर की गर्मी और पित्त दोष को करे शांत
गर्मी में बार-बार एसिडिटी, मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद, सिरदर्द या माइग्रेन जैसी दिक्कतें हो रही हैं? तो पलाश के फूलों का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को ठंडक देता है और पित्त दोष को संतुलित करता है।
2. स्किन डिजीज में रामबाण इलाज
अगर आपको खुजली, फंगल इन्फेक्शन, एक्जिमा, सोरायसिस, पित्ती या स्किन रैशेज जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो पलाश का पानी आपकी त्वचा के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। इससे नहाने से इंफेक्शन जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को राहत मिलती है।
3. यूरिन इंफेक्शन और पेशाब की जलन में राहत
पलाश के फूल पेशाब से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी कारगर हैं। अगर आपको यूरिन रुक-रुक कर आ रही है या पेशाब के दौरान जलन हो रही है, तो पलाश के फूलों का काढ़ा पीने से आराम मिलेगा।
4. त्वचा की रंगत निखारे और पिगमेंटेशन हटाए
पलाश के फूलों का पेस्ट त्वचा पर लगाने से टैनिंग और दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है।
5. डिहाइड्रेशन से बचाए और शरीर को रखे ठंडा
गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकान और सुस्ती महसूस होती है। पालाश के फूलों से बना शरबत शरीर को हाइड्रेट करता है और अंदरूनी ठंडक देता है।
पलाश के फूलों का सही इस्तेमाल कैसे करें - How To Use Palash Flower Uses In Hindi
पलाश का काढ़ा
1 गिलास पानी में 5-6 फूल डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर पिएं। इससे गर्मी की समस्याएं, एसिडिटी और सिरदर्द में राहत मिलेगी।
पलाश का शरबत
रातभर फूलों को ठंडे पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसमें शक्कर मिलाएं और ठंडा-ठंडा पिएं। यह शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
त्वचा के लिए पालाश स्नान
पानी में पालाश के फूल उबालें और इस पानी से नहाएं। यह स्किन इंफेक्शन, खुजली और रैशेज को दूर करने में मदद करता है।
पेस्ट बनाकर लगाएं
पलाश के फूलों का पेस्ट बनाकर चेहरे या शरीर के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह स्किन टोन को सुधारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
