हेल्थ

खूबसूरती और सेहत का राज है ये लाल फूल, आयुर्वेद में मानी जाती है अमृत जैसी औषधि, एक्सपर्ट से जानें गजब फायदे

Hibiscus Benefits According To Ayurveda: आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक ऐसा चमत्कारी फूल है, जो सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आयुर्वेद में अमृत जैसी औषधि के रूप में भी जाना जाता है। यह नींद की समस्या से लेकर डायबिटीज, बालों का झड़ना, डैंड्रफ और महिलाओं की समस्याओं तक में बेहद असरदार है। हाल ही में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इस फूल के गजब फायदे और प्रयोग करने के आसान तरीके शेयर किए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Image

Hibiscus Benefits According To Ayurveda

Hibiscus Benefits According To Ayurveda: गुड़हल यानी हिबिस्कस (Hibiscus) को हम अक्सर घर या मंदिर की सजावट में देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फूल आपकी खूबसूरती और सेहत दोनों का गुप्त राज है? आयुर्वेद में इसे अमृत जैसी औषधि माना गया है, जो न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. वरलक्ष्मी यनमंद्रा के अनुसार गुड़हल का फूल बालों की समस्याओं से लेकर नींद, डायबिटीज और महिलाओं की हेल्थ तक के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करने से आप अंदर और बाहर दोनों तरह से हेल्दी और ग्लोइंग रह सकते हैं। बस ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन न करें। आइए जानते हैं गुड़हल के 5 बड़े फायदे और उनके घरेलू नुस्खे।

नींद की समस्या (अनिद्रा) में राहत

अगर आपको रात को नींद नहीं आती तो गुड़हल की चाय बहुत असरदार है। इसके लिए 1 हिस्सा गुड़हल के फूल और 4 हिस्सा पानी लेकर उबालें जब तक पानी चौथाई न रह जाए। फिर इसे छानकर उसमें चुटकीभर इलायची पाउडर डालें और सोने से आधा घंटा पहले पी लें। यह मन को शांत कर नींद को गहरा बनाने में मदद करता है।

झड़ते बाल और डैंड्रफ से छुटकारा

बालों का झड़ना और डैंड्रफ आजकल आम समस्या है। गुड़हल से बना हेयर मास्क इस समस्या का असरदार इलाज है। इसके लिए गुड़हल के फूल और पत्तियों का पेस्ट बनाकर बाल धोने से 20 मिनट पहले स्कैल्प पर लगाएं। इससे बाल मजबूत होंगे, खुजली दूर होगी और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

बालों के लिए खास हेयर ऑयल

गुड़हल का तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल को कम करता है। इसे बनाने के लिए 1 हिस्सा गुड़हल के फूल और 4 हिस्सा नारियल तेल लें। दोनों को अच्छे से पकाएं और फिर छान लें। इस तेल को हफ्ते में 2–3 बार बालों में लगाने से बाल घने, मुलायम और हेल्दी बनते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

डॉ. वरलक्ष्मी बताती हैं कि गुड़हल का पानी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके लिए रातभर भिगोए गए गुड़हल के फूल का पानी सुबह खाली पेट पिएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। हालांकि, इसके साथ डाइट और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट भी जरूरी है।

महिलाओं की समस्या (ल्यूकोरिया) में फायदेमंद

महिलाओं में अक्सर व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है, जिसे आयुर्वेद में ल्यूकोरिया कहा जाता है। इसके लिए 3–4 गुड़हल के फूल दूध या पानी में डालकर उसमें इलायची पाउडर मिलाएं और 5–7 मिनट तक उबालें। इस काढ़े को दिन में दो बार पिएं। इससे समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और महिला स्वास्थ्य बेहतर होता है।

गुड़हल सिर्फ एक सुंदर फूल नहीं बल्कि एक संपूर्ण औषधि है, जो नींद की कमी, डायबिटीज, बालों की समस्या और महिलाओं की हेल्थ में गजब का असर दिखाता है। आयुर्वेद में इसे अंदर और बाहर दोनों तरह से शरीर को स्वस्थ रखने वाला माना गया है। तो अगर आप हेल्दी और खूबसूरत रहना चाहते हैं, तो इस लाल फूल को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article