हेल्थ

शरीर में खून की कमी वाले लोगों के लिए अमृत हैं ये लाल जूस, रोज सुबह बस 1 कप पीने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

Beetroot Juice Benefits In Hindi: अगर आप डॉक्टर के उपचार के साथ कुछ हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर लें, तो इससे आसानी से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आप सुबह के समय चुकंदर का जूस बनाकर पिएंगे, तो इससे आपको जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

Image

Beetroot Juice Benefits

Beetroot Juice Benefits In Hindi: शरीर के सभी अंगों को सेहतमंद रखने और उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है। ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। रक्त के माध्यम से ही पूरे शरीर में पोषण का संचार हो पाता है। लेकिन जब शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में खून की कमी या एनीमिया एक गंभीर स्थिति है। इसमें हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन, लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति दिनभर थकान और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करता है। साथ ही, इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं और ठीक से काम करना बंद कर देते हैं।

इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है कि आप शरीर में खून की कमी न होने दें। लेकिन जिन लोगों के शरीर में पहले से खून की कमी है, तो वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं आखिर एनीमिया से कैसे छुटकारा पाएं। आपको बता दें कि अगर आप डॉक्टर के उपचार के साथ कुछ हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर लें, तो इससे आसानी से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं। ऐसा है एक बेहतरीन फूड है चुकंदर। अगर आप सुबह के समय चुकंदर का जूस बनाकर पिएंगे, तो इससे आपको जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं।

खून की कमी दूर करने में कैसे कारगर है चुकंदर का जूस - Benefits Of Drinking Beetroot Juice To Prevent Anemia

आपको बता दें कि चुकंदर में वे सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। यह सुपरफूड आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है, जो खून बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ फ्लेवोनोइड्स और पॉली फेनोलिक यौगिक से भी भरपूर होता है। ये फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। नियमित यह जूस पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे - Beetroot Juice Benefits In Hindi

  • सुबह पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
  • यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।
  • शरीर के अंगों को सेहतमंद रखने में लाभकारी है।
  • त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए यह जूस लाभकारी है।
  • शारीरिक दुर्बलता व कमजोरी को दूर करता है।
  • बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

सुबह के समय रोज सिर्फ 1 कप चुकंदर का जूस पीने से आपको इतने सारे फायदे मिल सकते हैं। इसलिए आज से ही इस अद्भुत ड्रिंक को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article