हेल्थ

नॉर्थ ईस्ट का ये सुपरफूड घटा सकता है वजन, जानें बांस की कोपल के जबरदस्त फायदे

Bamboo Shoots Benefits: बांस की कोपल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषण से भरपूर भी होती हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से ये वजन घटाने में मदद कर सकती है।

Image

बांस की कोपल के जबरदस्त फायदे

Bamboo Shoots Benefits: नॉर्थईस्ट इंडिया में एक खास तरह का फूड काफी पसंद किया जाता है, जिसे बांस की कोपल (Bamboo Shoots) कहा जाता है। खासतौर पर त्रिपुरा जैसे राज्यों में इसका सेवन काफी किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी काफी हैं जिसकी वजह से ये चर्चा में है। कई रिसर्च में सामने आया है कि बांस की कोपल वजन कंट्रोल करने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

क्या होती हैं बांस की कोपल

बांस की कोपल दरअसल बांस के पौधे के खाने योग्य हिस्से होते हैं। इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ किया जाता है और फिर उबालकर, भिगोकर या पकाकर खाया जाता है। इन्हें ताजा, सूखे या अचार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। नॉर्थईस्ट इंडिया में इनसे कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जैसे सब्जी, करी, सूप और सलाद। यही वजह है कि ये वहां के खान-पान का अहम हिस्सा हैं।

वजन घटाने में कैसे मदद करती हैं?

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो बांस की कोपल आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर वाली चीजेंBamboo shoots benefits, bamboo shoots, Northeast Indian superfood, anti obesity foods, healthy Indian foods, bamboo shoots nutrition, , gut health foodsखाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ज्यादा खाने से बचाव होता है। यही वजह है कि इसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।

शरीर में फैट कम करने में मददगार

कुछ रिसर्च के मुताबिक बांस की कोपल शरीर में फैट को कंट्रोल करने वाली प्रक्रियाओं को सपोर्ट कर सकती हैं। ये शरीर की सफेद वसा (White Fat) को एक्टिव फैट (Brown Fat) में बदलने में मदद कर सकती हैं, जिससे शरीर ऊर्जा खर्च करने में बेहतर तरीके से काम करता है।

खाने से पहले रखें ये सावधानियां

बांस की कोपल को हमेशा सही तरीके से तैयार करके खाना चाहिए। इनमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्वों को कम करने के लिए इन्हें अच्छी तरह उबालना या भिगोना जरूरी होता है। जिन लोगों को थायरॉयड से जुड़ी समस्या है, उन्हें इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article