हेल्थ

बेचैन रातों से छुटकारा और बिस्तर पर लेटती ही आएगी नींद, बस रात में सोने से पहले नाभि पर लगा लें ये आयुर्वेदिक चीज

Ayurvedic Remedies For Good Sleep: क्या आप भी रात में नींद न आने से परेशान हैं? तो यह लेख आपके लिए ही है, आज हम आपके लिए एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा लेकर आए हैं, जो आपकी चैन की नींद लेने में मदद करेगा। यह आयुर्वेदिक नुस्खा बेचैन रातों से छुटकारा दिलाकर तुरंत गहरी नींद लाने में मदद करता है।

Image

Ayurvedic Remedies For Good Sleep

Ayurvedic Remedies For Good Sleep: आजकल नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। कभी काम का तनाव, कभी मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताना और कभी बेचैनी, ये सब हमारी नींद खराब कर देते हैं। नतीजा ये कि रात करवटें बदलते हुए गुजरती है और सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। अगर आप भी नींद न आने से परेशान हैं तो अब आपको दवाइयों का सहारा लेने की जरूरत नहीं। आयुर्वेद में इसका बेहद आसान और असरदार उपाय है। बस सोने से पहले नाभि पर गाय का घी, जायफल, जावित्री और केसर का पेस्ट लगाएं। यह नुस्खा आपकी बेचैनी दूर करके मिनटों में गहरी नींद दिला सकता है।

घी से मिलती है शांति

गाय का घी न सिर्फ खाने में फायदेमंद होता है बल्कि इसे नाभि पर लगाने से दिमाग शांत होता है। घी शरीर को अंदर से ठंडक देता है और मानसिक तनाव कम करता है। यही वजह है कि यह नींद जल्दी लाने में मददगार माना जाता है।

जायफल नींद का प्राकृतिक टॉनिक

जायफल (Nutmeg) आयुर्वेद में नींद लाने के लिए बेहद असरदार माना गया है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो तंत्रिका तंत्र को आराम देते हैं और बेचैनी को कम करते हैं। इसे नाभि पर लगाने से दिमाग हल्का महसूस करता है और नींद जल्दी आती है।

जावित्री से मिलती है राहत

जावित्री भी जायफल की तरह ही गुणकारी है। यह पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ तनाव को कम करती है। जब मन और शरीर रिलैक्स होते हैं तो नींद अपने आप गहरी और सुकूनभरी आने लगती है।

केसर का असर

केसर को हमेशा से ही शांति और आराम देने वाला माना गया है। इसमें मौजूद गुण मस्तिष्क को शांत करने और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे पेस्ट में मिलाने से इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

नाभि पर मालिश करने का तरीका

इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और सोने से पहले नाभि पर हल्के हाथों से मालिश करें। यह तरीका शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है और दिमाग को रिलैक्स करके नींद के लिए तैयार करता है।

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो दवाइयों से ज्यादा असरदार यह आयुर्वेदिक नुस्खा साबित हो सकता है। गाय का घी, जायफल, जावित्री और केसर मिलाकर नाभि पर लगाने से शरीर को गहरी शांति मिलती है और नींद आसानी से आने लगती है। इसे अपनी रात की दिनचर्या का हिस्सा बना लें और बेचैन रातों से हमेशा के लिए छुटकारा पाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article