हेल्थ

खाने के मामले में ना करें ये छोटी गलतियां, झेलनी पड़ सकती हैं बड़ी परेशानियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 02:54 PM IST

भोजन से पहले या बाद में अपनाई जाने वाली आदतों का भी शरीर पर असर पड़ता है। इसके कारण आपकी पाचन क्रिया भी गड़बड़ा सकती है।

Image

खाने के मामले में ना करें ये छोटी गलतियां, झेलनी पड़ सकती हैं बड़ी परेशानियां

Health Tips For Digestion: अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन का समय पर होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा भोजन से पहले या बाद में अपनाई जाने वाली आदतों का भी शरीर पर असर पड़ता है। इसके कारण आपकी पाचन क्रिया भी गड़बड़ा सकती है। दरअसल, अनुचित पाचन के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना लाजमी है कि कब, कैसे, कितना और क्या खाना सही रहेगा।

पाचन क्रिया पर एक ऑनलाइन पोषण और फिटनेस प्लेटफॉर्म, हाफ लाइफ टू हेल्थ की संस्थापक निधि शर्मा ने बताया है कि भोजन खाने मात्र से ही सिर्फ मतलब नहीं होता है। बल्कि भोजन का पाचन ढंग से और समय पर हो जाए ये भी जरूरी होता है। तो चलिए एक्सपर्ट्स के राय के अनुसार उन 8 चीजों को जानते हैं, जिसका पालन करने से आप एक स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन यापन कर सकते हैं।

निधि अनहेल्दी लाइफस्टाइल पर बताते हुए कहती हैं कि "आहार के मामले में गलतियां करना आम बात है, लेकिन उन गलतियों को बार बार दोहराने से आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। वैसे तो लोगों के अपने अलग डाइट प्लान होते हैं। लेकिन वो हेल्दी हैं या अनहेल्दी उन्हें पता नहीं होता है। अब इस समस्या को दूर करना जरूरी है।" विशेषज्ञ निधि ने खाने के बाद या पहले के कुछ एक्टिविटी को अवॉइड करने के बारे में भी बताया है। आइए जानते हैं...

तुरंत स्नान करने से बचें: भोजन के तुरंत बाद पाचन में मदद करने के लिए ब्लड पेट को घेर लेता है। ऐसे में जब आप स्नान करते हैं तो शरीर का तापमान बदल जाता है। दरअसल, ऐसी स्थिति में ब्लड फिर पेट की सतह से त्वचा की सतह पर चला जाता है। जिससे पाचन खराब और धीमा हो जाता है।

व्यायाम करने से बचें: भोजन के ठीक बाद जोरदार व्यायाम पाचन प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर सकता है। इसके कारण मतली और पेट में दर्द जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा उल्टी भी हो सकती है। जिससे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।

सोने या झपकी लेने से बचें: खाने के बाद लेटने की इच्छा नॉर्मली सबको होती है। लेकिन इससे पाचक रस ऊपर आ जाते हैं, जिससे पेट में गंभीर जलन महसूस हो सकती है। ऐसे में रेस्ट करने से अच्छा है थोड़ी वॉकिंग करलें उसके बाद ही बिस्तर पर लेटें। इससे पेट भी बाहर नहीं निकलेंगे।

बहुत सारा पानी पीने से बचें: यह पाचन प्रक्रिया की गति को कम कर देता है। ज्यादा पानी पीने से पेट का एसिड पतला हो जाता है। जिसके कारण पाचन क्रिया खराब हो जाती है। हमारे भोजन में ग्रेवी, दाल, सांभर आदि के रूप में पर्याप्त लिक्विड होते हैं। ऐसे में आप बहुत ज्यादा पानी को अवॉइड कर सकते हैं। इसके अलावा सलाद में भी पानी की मात्रा होती है।

ऐसी गतिविधियों से बचें जिनमें आगे की ओर झुकना पड़े। बता दें कि यह एसिड रिफ्लक्स पैदा कर सकता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है।

भोजन के बाद फल खाने से बचें: भोजन के तुरंत बाद कोई फल न खाएं। दरअसल, फलों के पोषक तत्व इस दौरान नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में फल खाने का कोई फायदा ही नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article