Tips for Holi 2022 : होली का त्यौहार हर्षोल्लास का होता है। इस त्यौहार के मौके पर अगर किसी भी तरह की घटना हो जाए, तो काफी दुख होता है। इसलिए इस खुशियों से भरे त्यौहार में सर्तकता के साथ रंग खेले, ताकि आपके साथ-साथ दूसरों को किसी तरह की परेशानी न हो। हम में से कई लोग होली में रंगों के साथ खेलते हैं, जिसके कारण कभी-कभी होली का रंग आंखों और स्किन को प्रभावित कर सकता है। होली पर आप स्किन की परेशानियों से बचने का इलाज तो फिर भी कर लेते हैं, लेकिन आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आंखों में रंग चला जाए, तो आंखों को कई परेशानी और एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में होली के मौके पर अगर आंखों में रंग चला जाए, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
होली में आंखों को में रंग चला जाए तो क्या करें ?
आंखों के आसपास लगाएं तेल - ध्यान रखें कि होली खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल जरूर लगाएं। ऐसा करने से आंखों में रंग का असर कम होता है। साथ ही रंग को छुड़ाने में भी आसानी होती है।
आंखों को रगड़ने से बचें - आंखों में से रंग निकालने के लिए कई लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से रंग पूरी आंखों में फैल सकता है। इससे आपकी एलर्जी भी बढ़ सकती है। अगर आंखों में रंग चला जाए, तो किसी कॉटन के कपड़े की मदद से आंखों को साफ करें। वहीं, तेज से आंखों को रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से रंग को निकालने की कोशिश करें।
आंखों को न धोएं - रंग खेलते समय अगर आपकी आंखों में रंग चला जाए, तो इस तुरंत आंखों पर पानी के छीटेें न मारें। ऐसा करने से आपकी आंखों में रंग फैल सकता है, जिसके कारण आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। आंखों से रंग को साफ करने के लिए आईक्लीनर ड्राप का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

