Blood Pressure Range: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए महिलाओं और पुरुषों का ब्लड प्रेशर? जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 02:10 PM IST

Blood Pressure Problem: खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से इन दिनों ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में खुद पर ध्यान जरूर दें। मरीजों को अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने रखना चाहिए। ताकि आगे होने वाली परेशानियों से दूर रहा जा सके।

Blood Pressure Range: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए महिलाओं और पुरुषों का ब्लड प्रेशर? जानें
Photo Credit: People

Blood Pressure Problem in Men and Women : आधुनिक समय में लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इन बीमारियों में ब्लड प्रेशर भी शामिल है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो गलत लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से होती है।  ब्लड प्रेशर से ग्रसित मरीजों में न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है, बल्कि इससे आगे चलकर कई तरह की गंभीर समस्याएं होने की संभावना भी बढ़ती है, जिसमें स्ट्रोल और दिल की बीमारियां प्रमुख हैं। इसलिए लोगों को अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करके रखने की जरूरत होती है। उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर भी अलग-अलग होता है। ऐसे में आपने मन में यह सवाल होगा कि आपके शरीर का ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका ब्लड प्रेशर?

पुरुषों में उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर रेंज

  • 21 से 25 उम्र में SBP 120.5 mm Hg
  • 26 से 30 उम्र में SBP 119.5 mm Hg
  • 31 से 35 उम्र में SBP 114.5 mm Hg
  • 36 से 40 उम्र में SBP 115.5 mm Hg
  • 41 से 45 उम्र में SBP 115.5 mm Hg
  • 46 से 50 उम्र में SBP 119.5 mm Hg
  • 51 से 55 उम्र में SBP 125.5 mm Hg
  • 56 से 60 उम्र में SBP 129.5 mm Hg
  • 61 से अधिक उम्र में SBP 143.5 mm Hg

महिलाओं में उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर रेंज

  • 21 से 25 उम्र में SBP 115.5 mm Hg
  • 26 से 30 उम्र में SBP 113.5 mm Hg
  • 31 से 35 उम्र में SBP 110.5 mm Hg
  • 36 से 40 उम्र में SBP 112.5 mm Hg
  • 41 से 45 उम्र में SBP 116.5 mm Hg
  • 46 से 50 उम्र में SBP 124 mm Hg
  • 51 से 55 उम्र में SBP 122.55 mm Hg
  • 56 से 60 उम्र में SBP 132.5 mm Hg
  • 61 से अधिक उम्र में SBP 130.5 mm Hg

हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर के बीच अंतर

पुरुषों में लो ब्लड प्रेशर की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक होती है। वहीं, महिलाओं में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी अधिक होने की आशंका रहती है। लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हाई ब्लड प्रेशर की तुलना में जल्दी और अधिक दिखते हैं। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर होने पर सीने में दर्द, सिरदर्द जैसी परेशानी होती है। वहीं, लो ब्लड प्रेशर होने पर थकान, चक्कर आना जैसी परेशानी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article