Erotophobia : फिजिकल रिलेशन बनाने से लगता है डर? क्या आप तो नहीं इस मानसिक समस्या के शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 09:23 AM IST

Erotophobia : कुछ लोग शारीरिक संबंध बनाते समय काफी ज्यादा डर और घबराहट का अनुभव करते हैं। शारीरिक सबंध बनाते समय डर का अनुभव होना, एक मानसिक समस्या हो सकती है। इस समस्या को इरोटोफोबिया कहा जाता है। जानिए क्या होता है ये फोबिया।

Erotophobia : फिजिकल रिलेशन बनाने से लगता है डर? क्या आप तो नहीं इस मानसिक समस्या के शिकार
Photo Credit: People

Erotophobia meaning and cause :  शारीरिक संबंध बनाने से रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही इससे कई तरह के शारीरि‍क फायदे भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को सेक्स के नाम से ही डर लगता है। यह कोई सामान्य स्थिति नहीं है, बल्कि इस डर को इरोटोफोबिया (Erotophobia) कहा जाता है।

इरोटोफोबिया यह एक तरह का फोबिया है, जिससे ग्रसित व्यक्ति के मन में सेक्स को लेकर कई तरह के डर उत्पन्न होने लगते हैं। किसिंग से लेकर शारीरिक संबंध बनाने और इसकी अन्य क्रियाओं को करने में फोबिया ग्रसित व्यपक्ति को काफी डर का अनुभव होता है। इरोटोफोबिया 7 तरह का होता है।

लोगों के मन में सेक्स को लेकर हो सकते हैं ये 7 डर

  1. जेनोफोबिया -  इस स्थिति वाले व्यक्ति को रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत करने से भी डर और घबराहट होती है।  जेनोफोबिया से ग्रसित व्यक्तियों को किस या फिर गले लगने जैसी क्रियाएं करना पसंद होता है। लेकिन फिजिकल होने में उन्हें काफी ज्यादा घबराहट हो सकती है।
  2. जिम्नोफोबिया - इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को न्यूड होने से डर लगता है। उन्हें इस बात का डर सताता है कि उन्हें आसपास से लोग देख सकते हैं।
  3. इंटीमेसी का डर-  यह डर भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह का होता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति दूसरे को करीब से महसूस करने से डरता है।
  4. पैराफोबिया - इस स्थिति में व्यक्ति को लगता है कि सेक्स करने से उनके शरीर में किसी तरह की समस्या हो जाएगी। उन्हें इस बात का डर सताता है कि सेक्स करने से दूसरे का विकार उनके शरीर में प्रवेश कर सकता है।
  5. हाफॉफोबिया - इस फोबिया में व्यक्ति को किसी को छूने से भी डर का अनुभव हो सकता है।
  6. फिलेमाफोबिया - इस स्थिति में व्यक्ति को किस करने से डर लगता है। उन्हें लगता है कि इससे मुंह से बदबू आ सकती है।
  7. वल्नेरेबिलिटी फोबिया - इस स्थिति से ग्रसित व्यक्ति को खुद को दूसरों के सामने यह दिखाना पसंद नहीं करते हैं कि वह कैसे हैं? उन्हें इस बात का डर सताता है कि इससे लोग उन्हें जज कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article