Migraine Relief Tips: खाली पेट रोज खाएं बस एक ये फल, माइग्रेन की समस्या से मिल सकता है छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 09:03 AM IST

Home Remedies For Migraine: तनावपूर्ण दिनचर्या की वजह से माइग्रेन की समस्या आजकल आम हो चुकी है। माइग्रेन की समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के ट्रीटमेंट व दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन एक फल ऐसा है जिसे खाने से माइग्रेन की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है।

Migraine Relief Tips: खाली पेट रोज खाएं बस एक ये फल, माइग्रेन की समस्या से मिल सकता है छुटकारा
Photo Credit: Instagram

Migraine ke Upay: खराब लाइफ स्टाइल व तनावपूर्ण दिनचर्या के चलते आजकल माइग्रेन की समस्या आम बन चुकी है। माइग्रेन एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति का लंबे समय तक सिर दर्द, चक्कर व जी मचलना जैसी समस्या होती है। माइग्रेन में अलग तरह का सिर दर्द रहता है। इसमें सिर्फ आधी तरफ सिर में दर्द रहता है और यह दर्द इतना भयानक होता है कि व्यक्ति परेशान हो जाता है। ऐसे में वह डॉक्टर की सलाह से ट्रीटमेंट व दवाइयां करता है, लेकिन दवाइयों पर ज्यादा निर्भर रहना भी सही नहीं है। कभी-कभी कुछ घरेलू उपाय भी हमें इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। इसके अलावा एक ऐसा फल भी है जिसका रोज सुबह सेवन करने से यह समस्या तुरंत ठीक हो सकती है।

एक सेब का रोज सुबह करें सेवन
दरअसल इस बात की सलाह डॉक्टर भी देता है कि माइग्रेन मरीज को रोज सुबह खाली पेट सिर्फ एक सेब का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। सेब का सेवन कर आप माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। सेब में ज्यादा आयरन होता है और यह माइग्रेन के कारण आंखों में होने वाली कम रोशनी की समसया को दूर करता है और आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है।


माइग्रेन में सेब का ऐसे करें प्रयोग
कहा जाता है कि माइग्रेन मरीज को सेब का सेवन करने के लिए इसे रात में चांद की रोशनी में काट कर रख देना चाहिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। रोजाना सिर्फ एक सेब खाने से ही आपको राहत मिलेगी।

सेब का जूस भी फायदेमंद होता है। सेब का जूस आम सिर दर्द व चक्कर आने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने के लिए आपको काली मिर्च का पाउडर व काला नमक डालकर पीना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article