Pomegranate Benefits: सेक्सुअल हेल्थ बूस्ट करेगा अनार का जूस, जानिए इसके फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 01:35 PM IST

Pomegranate Benefits: अनार का जूस पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसके सेवन से पुरुषों में होने वाली इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नपुंसकता की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। 

Pomegranate Benefits: सेक्सुअल हेल्थ बूस्ट करेगा अनार का जूस, जानिए इसके फायदे

Pomegranate Benefits: अनार सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए ये विशेषकर लाभदायक होता है। दरअसल, अनार में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही यदि रोज अनार के जूस का सेवन किया जाए, तो ये पुरुषों के लिए खासकर फायदेमंद होता है। दरअसल, अनार के जूस को पीने से नपुंसकता और यौन समस्या समस्या से निजात मिलता है। इसके साथ ही दिल को स्वस्थ रखने में भी अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनार के जूस को पीने से पुरुषों को मिलने वाले फायदों के बारे में-

अनार का जूस पीने के फायदे

नपुंसकता में असरदार

अनार के जूस को पीने से नंपुसकता की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनार का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, रोज अनार का जूस पीने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी दूर होती है। इसलिए पुरुषों को रोज एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। 

इंफ्लामेशन को रोककर अर्थराइटिस से दिलाए राहत

अनार के जूस को पीने से इंफ्लामेशन को रोकने में मदद मिलती है। दरअसल, इंफ्लामेशन की वजह से ही आर्थराइटिस (जोड़ों का दर्द या गठिया ) की समस्या होती है। ऐसे में अनार में मौजूद फ्लेवोनोल्स शरीर में होने वाली इंफ्लामेशन को रोक सकते हैं, जो गठिया की समस्या से राहत मिलती है। 

दिल के लिए फायदेमंद है अनार का जूस

अनार का जूस दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, यह दिल और रक्त धमनियों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। कई स्टडीज में भी ये साफ हुआ है कि अनार के जूस को पीने से रक्त धमनियों को चौड़ी और स्वस्थ बनती है, जिससे उनमें रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article