Neem Decoction: मॉनसून में पिएं नीम का काढ़ा, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों को कर सकता है दूर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:39 AM IST

Neem Decoction: नीम की पत्तियों का काढ़ा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मॉनसून में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी की समस्या से राहत के लिए रोज नीम की पत्तियों के काढ़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Neem Decoction: मॉनसून में पिएं नीम का काढ़ा, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों को कर सकता है दूर 

 Neem Decoction: नीम स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन यह गुणों का भंडार होता है। नीम का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। दरअसल, नीम में एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। वैसे, तो किसी भी मौसम में नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है, लेकिन मॉनसून में इसका खासकर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दरअसल, बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों के फैलने का ज्यादा डर रहता है, जिसके लिए मजबूत इम्यूनिटी की जरूरत होती है, जिसके लिए नीम का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं नीम के काढ़े के फायदे-

खांसी से दिलाए राहत

नीम के सेवन से खांसी की समस्या से भी बहुत जल्दी राहत मिलती है। आयुर्वेद में नीम के पत्तों में कई तरह के फायदे बताए गए है। अगर आप लंबे समय से खांसी से परेशान है तो नीम के पत्तों को पीसकर इसमें मिश्री मिलाकर खा सकते हैं, इससे बहुत जल्द खांसी की समस्या से राहत मिलेगी। 

इम्यूनिटी बढ़ाए

नीम एक पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। इसमें 130 से अधिक बायोलॉजिकल कंपाउंड जो हमारी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए रोज नीम का काढ़ा पीना फायदेमंद रहेगा।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या को दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर इसे बढ़ने से जरूर रोका जा सकता है। इसके लिए नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद रहेगा। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

खून को करें साफ

नीम की पत्तियों के सेवन से खून को साफ करने में भी मदद मिलती है। इससे चेहरे पर निकलने वाले दाने, पिंपल्स और मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप नीम के काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों के लेप को भी लगाया जा सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article