Benefits of eating Salad: सलाद से सेहत को क्या होता है फायदा, इस तरह खाएंगे तो मिलेगा सही पोषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 05:22 PM IST

Benefits of eating Salad: आजकल हर कोई अपनी सेहत के लिए सजग रहता है। इसके लिए वो जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइट तक हर तरीका अपनाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग हेल्दी रहने के लिए सलाद का सेवन करते हैं, लेकिन सलाद के सेवन का एक सही तरीका और समय होता है, जिससे सलाद के पूरे पोषक तत्व मिलते हैं।

Benefits of eating Salad: सलाद से सेहत को क्या होता है फायदा, इस तरह खाएंगे तो मिलेगा सही पोषण

Benefits of eating Salad: कई बार लोग सलाद के रूप में सभी सब्जियों को काटकर एक साथ मिक्स करके खा लेते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें परफेक्ट सलाद से मिलने वाले सभी गुण मिल जाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, सलाद को भी सही तरीके से तैयार करने और सही वक्त पर सेवन करना बहुत जरूरी होता है। साथ ही सलाद बनाते वक्त ये भी ध्यान रखा जाता है कि आप किन सब्जियों को मिलाकर सलाद तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही सलाद का पूरा पोषण पाने के लिए सलाद का सही समय पर सेवन किया जाना भी जरूरी होता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सलाद खाने के सही समय और सही तरीके में, तो चलिए जानते हैं-

इस तरह से खाएंगे सलाद, तो मिलेगा पूरा फायदा

सलाद खाने का सही समय

सलाद को खाने का भी एक सही समय होता है। सलाद को खाना खाने से पहले खाना बेहतर माना जाता है। दरअसल, सलाद में काफी सारी सब्जियां मिली होती हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इन्हें खाने से भूख शांत होती है। ऐसे में हमेशा सलाद को खाना खाने से आधा घंटा या एक घंटा पहले खाना चाहिए। इससे वजन तो कंट्रोल में रहता ही है, साथ ही शरीर को सभी प्रोटीन, फाइबर, विटमिन और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

सलाद में ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए

सलाद को टेस्टी बनाने के लिए लोग अक्सर नमक ऊपर से डालकर खाते हैं, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। फूड एक्सपर्ट्स की मानें, तो सब्जियों में पहले से ही सोडियम होता है, ऐसे में नमक मिलाने का कोई फायदा नहीं होता है। इसके साथ ही सब्जियों में ऊपर से नमक डालने से सलाद से मिलने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से सलाद को खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। अच्छी नींद आती है और पेट भी साप रहता है। दरअसल, सब्जी लेटस में लेक्टुकोरियम नाम का तत्व होता है जो नींद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही सब्जियां पाचन को भी बेहतर करती हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article