Iron Supplementation: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हर पोषक तत्व की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है आयरन। यदि शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो इससे खून की कमी हो सकती है और शरीर कमजोर हो सकता है। ऐसे में आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन घटने लगता है, जिससे हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जो आयरन से भरपूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
आयरन की पूर्ति के लिए खाएं ये फल, मिलेगा फायदा
चुकंदर
आयरन की पूर्ति के लिए चुकंदर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। चुकंदर के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी आयरन से भरपूर होती है। चुकंदर की तुलना में इसकी पत्तियों में तीन गुना अधिक आयरन होता है।
अनार
आयरन की पूर्ति का अनार भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। यदि रोज एक गिलास अनार का जूस पिया जाए, तो इससे बहुत जल्दी शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। दरअसल, अनार में आयरन के अलावा मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में अनार के जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
पिस्ता
यदि किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी है, तो उसके लिए पिस्ते का सेवन भी किया जा सकता है। पिस्ते में 30 अलग-अलग तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है।
सेब
एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करने के लिए सेब बहुत फायदेमंद होता है। सेब का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लेबिन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो उनसके लिए सेब का सेवन किया जा सकता है। सेब में आयरन के साथ ही विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों और त्वचा के लिए अच्छा होता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

