Foods For Hemoglobin :हीमोग्लोबिन की कमी से हो सकती हैं कई परेशानियां, इन आहार से करें पूर्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 06:59 AM IST

Foods For hemoglobin : शरीर को रोगों से बचाए रखने के लिए हीमोग्लोबिन का जरूरी मात्रा में बने रहना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और आयरन नहीं मिल पाते तो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी न हो इसके लिए आयरन युक्त आहार ग्रहण करना चाहिए।

Foods For Hemoglobin :हीमोग्लोबिन की कमी से हो सकती हैं कई परेशानियां, इन आहार से करें पूर्ति

Foods for Hemoglobin: हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती है। एक स्वस्थ पुरुष के शरीर में 14-18 मिलिग्राम हीमोग्लोबिन होता है, वहीं महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12से 16 मिलिग्राम होती है। अगर हीमोग्लोबिन की मात्रा इससे कम हो तो इससे शरीर में खून कमी होने लगती है, जिसे एनीमिया कहते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में थकान का अनुभव होना, सांस फूलना, दिल की धड़कनों का तेज होना और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ये कुछ लक्षण होते हैं, जिनसे पता चलता है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हो। चलिए हम आपको बताते हैं हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल-

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स-

अनार से होगी खून की पूर्ति

खून की कमी को पूरा करने के लिए अनार को बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन, विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार होते हैं। रोजाना अनार के सेवन से हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या जल्द दूर होती है।

चुंकदर का जूस रहेगा फायदेमंद

जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, उन्हें रोज चुकंदर का जूस पीना चाहिए। चुकंदर में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।

सेहत का खजाना खजूर करेगा खून की पूर्ति

खजूर को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। दरअसल, खजूर में मैग्नीज़, राइबोफ्लेविन, कॉपर, मैग्नीशियम और पैंटोथेनिक एसिड होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। रोज सुबह दूध के साथ खजूर का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है और जल्दी ही खून की कमी पूरी होती है।

पालक बढ़ाएगा हीमोग्लोबिन

पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में बहुत मददगार होता है।  आप पालक का सेवन साग के रूप में या पनीर के साथ सब्जी के रूप में या जूस के रूप में कर सकते हैं, बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article