Health Tips: अलसी के बीज को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीजों में कई पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिग्रान, प्रोटीन, थायमीन, सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और फाइटोस्टेरॉल प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। वजन घटाने के अलावा अलसी के बीज कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों जैसे- टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। इन सभी फायदों के लिए अलसी के बीज का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है अलसी के बीज के सेवन का सही तरीका-
पानी के सेवन से जल्द घटेगा वजन
जिन लोगों को जल्दी वजन घटाना है, उन्हें अलसी के बीज के पानी का सेवन करना चाहिए। पानी को तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी के बीज डालकर उबाल लीजिए। फिर इस पानी को हल्का ठंडा करके इसमें अपने स्वाद के हिसाब से नींबू और गुड मिलाकर पी लें।
अलसी के पाउडर का इस्तेमाल
जल्दी वजन घटाने के लिए अलसी के बीजों की पाउडर का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए अलसी के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसे किसी एयरटाइट जार में रख लें। अब आप इस पाउडर को सलाद पर डालकर या किसी स्मूदी में एक चम्मच डालकर पी सकते हैं।
अलसी के सेवन के अन्य फायदे
वजन घटाने के अलावा अलसी के बीज कई बीमारियों जैसे बैड कोलेस्ट्रोल को घटाने, हाई ब्लड प्रेशर को दूर करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में कारगर होता है। इसके साथ ही ये दिल की सेहत को बरकरार रखने में भी फायदेमंद होता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

