Sunset Yoga: रहना चाहते हैं तनावमुक्त तो समय निकालकर करें सनसेट योगा, मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 06:08 PM IST

How to do Sunset Yoga: नियमित रूप से योगा करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों को सुबह उठकर योगा करने व वर्कआउट करने का समय कम मिल पाता है। ऐसे में सनसेट योगा आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।

Sunset Yoga: रहना चाहते हैं तनावमुक्त तो समय निकालकर करें सनसेट योगा, मिलेंगे कई फायदे
Photo Credit: Instagram

Sunset Yoga Benefits: योगा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। योगा करने से शरीर तो स्वस्थ होता ही है इसके अलावा शरीर में मौजूद कई बीमारियां भी डेली योगा करने से दूर हो सकती है। आजकल व्यस्त दिनचर्या में योगा करने के लिए बहुत ही कम लोग समय निकाल पाते हैं, क्योंकि वर्किंग लोगों के लिए सुबह उठकर योगा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उनसे न वर्कआउट हो पाता है और न ही योगा और जिम। योगा के लिए सुबह का समय निकालना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में सनसेट योगा आपके लिए फायदेमंद होगा। कामकाजी लोगों के लिए सनसेट योगा बेस्ट ऑप्शन है। सनसेट योगा का मतलब है ढलते हुए सूरज के साथ योगासन करना। सनसेट योगा आसन से व्यक्ति तनाव मुक्त तो होता है इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं कैसे करें सनसेट योगा और जानते हैं इसके फायदे।

थकावट दूर करें अधोमुखश्वानासन

पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए आपको इस आसन को करना चाहिए। पूरे दिन शरीर की थकावट और तनाव को कम करने में ये आसन बहुत मददगार है। टेबल कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों के लिए ये आसाम बेहत फायदेमंद है। ये योगा आप कभी से कर सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन होगा तेज

इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और मस्तिष्क में रक्त आपूर्ति बढ़ जाती है इससे स्ट्रेस कम होता है और शरीर में एनर्जी आती है। ये आसन आंखों के लिए भी बेस्ट है। दिन भी लेपटॉप व मोबाइल में काम करने वालों के लिए ये योगासन करना बेस्ट ऑप्शन है।

प्रजनन अंगों को रखता है स्वस्थ

ये आसन कूल्हों के साथ ही पीठ के निचले हिस्से, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को आराम देता है। बेहतर रक्त संचार आपके प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। शरीर को टोन करने में मदद करता है। मलासन आपके ग्लूट्स, टाइट्स और आपके पेट के आसपास मांसपेशियों की टोन लाने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article